तिरंगा थीम पर सजाया गया इंदरगंज चौराहा
Jan 23 2022
ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी एवम संरचना समिति के संयुक्त तत्वाधान में प्रत्येक बर्ष की भांति गणतंत्र दिवस के दो दिन पूर्व ग्वालियर की एक शाम राष्ट्र के नाम का देशभक्ति गीतों पर आधारित सांस्कृतिक आयोजन 24 जनवरी को शाम 5:30 बजे से इंदरगंज चौराहे पर किया जाना था। लेकिन कोरोना एवम सर्दी के बढ़ते प्रकोप के कारण इस साल 24 जनवरी को होने वाले इस आयोजन को पूर्ण रूप से निरस्त कर दिया है। इस आयोजन की सम्पूर्ण जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष एवम अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि परम्परा को पूर्ण करते हुए संस्था द्वारा सम्पूर्ण इंदरगंज चौराहे को तिरंगा थीम पर सजाया गया है। इन्द्ररगंज चौराहे पर प्रत्येक पेड़ को तिरंगा थीम पर आधारित सजाया गया है, जो क्षेत्रीय नगरिक एवम आस-पास के लोगों को आकर्षित कर रहा है। देशभक्ति के इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में शहर के दो सैकड़ा बच्चे बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते थे आयोजन ना होने से कलाकार भी भी मायूस है।
फूलबाग चौराहा व गांधी पार्क को सजाया तिरंगे की थीम पर
नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल के निर्देशानुसार स्वच्छता अभियान के तहत गणतंत्र के अवसर पर निगम के पार्क विभाग के उद्यान निरीक्षक अंकित परिहार की टीम द्वारा फूलबाग चौराहे एवं गांधी पार्क को गणतंत्र स्वच्छता का संदेश देते हुए तिरंगा पैटर्न पर सजाया गया तथा आम जनों से स्वच्छता की अपील की गई। निगमायुक्त कन्याल के निर्देशानुसार शहर को साफ व स्वच्छ रखने व आमजनों में स्वच्छता का संदेश देने के लिये नये-नये नवाचार कर निगम द्वारा निरंतर कार्य किये जा रहे हैं। इसी के तहत शहर के प्रमुख चौराहों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। इसी के साथ ही फूलबाग चैराहे पर गांधी पार्क को तिरंगे की थीम पर सजाया गया तथा पार्क में आने वाले सभी नागरिकों को स्वच्छता बनाये रखने की अपील की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









