अब बारिश के बाद बढ़ेगी ठंड
Jan 22 2022
ग्वालियर। राजस्थान में बने चक्रवातीय घेरे से फिर से ग्वालियर-अंचल में बैमौसम बारिश का मौसम बन गया है। शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब तीन बजे से झमाझाम बारिश हो गई। मौसम विभाग के अनुसार रात से शनिवार सुबह 8.30 बजे तक 8.4 मिमी बारिश हो चुकी है। न्यूनतम तापमान 9.5 डिसे रिकार्ड हुआ है, जो सामान्य से 2.5 डिसे अधिक है। अगले दो दिन तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। हालांकि इसके प्रभाव से दिन में ठंडी हवाएं चलने से सर्दी परेशान करेगी। दोपहर 12 बजे सूरज उदयमान हुआ। इधर सुबह घने कोहरे में दृश्यता कम रही।
हाईवे पर रात से ही वाहन रेंगकर चले ताकि कोई हादसा न संाव हो सके। बता दें कि शहर पिछले सात दिन से कड़ाके की ठंड का सामना कर रहा है। कड़ाके की ठंड रात की जगह दिन में पड़ रही है। इस कारण ठंड असहनीय हो गई है। घर के बाहर ही नहीं अंदर भी कंपकपी का अहसास हो रहा है, लोग दिन में भी अलाव तापते नजर आ रहे हैं।
बारिश से लोगों को हुई परेशानी
रात को हुई बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। तेज बारिश के कारण सड़कों का बुरा हाल हो गया। जिन क्षेत्रों में सड़कों का पुर्ननिर्माण चल रहा है वहां के लोगों को संकट का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर जलभराव हो गया है।
बारिश के साथ ओले भी गिरने की संभावना
जम्मू कश्मीर में चक्रवात पहुंच चुका है। इस कारण राजस्थान में चक्रवातीय घेरा मजबूत हो रहा है। इस असर से शनिवार और रविवार भी बारिश की संभावना बनी हुई है। बारिश का सिलसिला शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात से जारी है और 23 जनवरी की सुबह तक बारिश के आसार हैं। उसके बाद बादल चले जाएंगे। घना कोहरा छाना शुरू होगा। छोटे आकार के ओले भी गिर सकते हैं। 24 जनवरी से फिर से कड़ाके की ठंड की शुरुआत होगी। ठंड से राहत की उम्मीद नहीं दिख रही है।
मौसम वैज्ञानिक सीके उपाध्याय का कहना है कि ग्वालियर-चंबल संभाग में बारिश की संभावना 23 जनवरी की सुबह तक है। इसके बाद बादल छंट जाएंगे। कोहरे के साथ ठंड की शुरुआत होगी। ठंड से राहत आसार कम दिख रहे हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









