जिले में 1.93 लाख का टीकाकरण अब भी अधूरा
Jan 22 2022
ग्वालियर। कोरोना महामारी की तीसरी लहर का प्रकोप इन दिनों चरम पर चल रहा है, इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग अभी तक सभी जिले वासियों का टीकाकारण पूरा नहीं कर पाया है।
अभी तक जिले में 1 लाख 93 हजार रुपए से अधिक लोग ऐसे जिनका वैक्सीनेशन अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। इन लोगों को टीके की पहली डोज जो लग गई हैं लिए इनको अभी तक दूसरी डोज नहीं लग पाई हैं। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि शासन के निर्देशासुनार 18 साल से अधिक उम्र वालों को कोवीशील्ड की डोज लग रही हैं और इसकी पहले व दूसरे टीके की डोज के बीच 84 दिनों का अंतर होने के कारण लोग चाहकर भी दूसरा डोज नहीं लगवा पा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कोवैक्सीन की दूसरी डोज केवल 28 दिनों के बाद भी लग जाती है।
अगर जिले के हर व्यति को इस वैक्सीन की डोज लगती तो उन्हें इतना लंबा इंतजार नहीं करना पड़ता। विभाग द्वारा शनिवार को कुल 224 केन्द्रों परटीकाकरण किया जा रहा है। विभाग द्वारा इन दिनों तीसरे डोज के तौर पर 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले एवं फं्रटलाइन वर्कर को बूस्टर डोज लगाया जा रहा है। जिले में अभी तक केवल 19800 लोगों ने ही बूस्टर डोज लगवाया हैं। इसके साथ ही कुल टीकाकरण की बात की जाए तो जिले में अभी तक 3196319 डोज लग चुकी हैं और 1684795 लोगों को पहली डोज एवं 1491724 लोगों को दोना डोज लग चुकी है।
बच्चों के वैक्सीनेशन का टारगेट नहीं हुआ पूरा
कोरोना की तीसरी लहर के बाद ग्वालियर जिले में 15 से 17 आयुवर्ग का टीकाकरण शुरू हुआ हैं, इसके तहत ग्वालियर जिले में 1.42 लाख बच्चों को टीका लगाया जाना था लेकिन स्वास्थ्य विभाग इस अभी तक इस टारगेट को अभी तक पूरा नहीं कर पाया हैं। अब भी इस आयुवर्ग के करीब 20 हजार ब"ो ऐसे है जिन्हें कोरेाना के टीके की पहली डोज तक नहीं लग पाई है। स्वास्थ्य विभाग केवल उन्हीं ब"ाों को टीका लगा रहा है जो कि केन्द्र पर स्वयं पहुंच रहे है। जबकि अभी कुछ दिनों पहले संभागायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि सुबह एवं शाम के शहर के विभिन्न हिस्सों में जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ऐसे बच्चों को ढूंढकर टीका लगाए जो कि केन्द्रों पर नहीं जा रहे हैं, लेकिन टीमों ने यह काम अभी तक प्रांरभ नहीं किया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









