आदिवासी बस्ती में किया 300 लोगों को वस्त्र वितरण

Jan 22 2022

ग्वालियर। थिंक एंड सपोर्ट फाउंडेशन द्वारा एक बार फिर बेला की बावड़ी के पास आदिवासी बस्ती क्षेत्र में जाना हुआ जहां पर लगभग 300 लोगों को वस्त्र वितरण किया गया। वापस लौटते समय बंदरों व गायों को भी आहार कराया गया। जिसमें नारायण दास प्रजापति, संतोष उपमन्यु, रेनू उपमन्यु, सुकन्या शर्मा, हर्ष बंसल, चित्रा कुशवाह, दीपक कुशवाह, रागिनी चौहान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहां की आवश्यकता को देखते हुए वस्त्र वितरण गरम कपड़े व गायों एवं बंदरों के लिए आहार की व्यवस्था की गई। संस्थापक अनिल कांत द्वारा सभी साथियों व सहयोगियों का आभार प्रकट किया गया।