मंदिर में हुई रिद्धि सिद्धि, राधा कृष्ण व राम दरबार की स्थापना

Jan 22 2022

ग्वालियर। फोर्ट रोड स्थित स्वामी सत्यनारायण भगवान मन्दिर में बहावल पुर समाज के प्रबुद्ध लोगों ने अपने दिवंगत पितरों की स्मृति में बहावल पुर पंजाबी सभा के सहयोग से माता रिद्धि-सिद्धि, राधा कृष्ण एवं राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा कोविड प्रोटोकॉल का पूर्ण पालन करते हुए विद्वान आचार्यो द्वारा करवाई गई। पूर्ण उत्सव सुबह कलश यात्रा से शुरू होकर प्राण प्रतिष्ठा तक चला। परिवार के लोगों, श्रद्धालुओं, दर्शनार्थियों ने बड़े भाव विभोर होकर इस महायज्ञ की पूर्णाहुति में भाग लिया। महिलाओं द्वारा मंगलगीत गाए । सभी को भोग प्रसादी पैक करवा कर दी गई। ज्ञात हो कि मैदाई मोहल्ला, फोर्ट रोड, ग्वालियर स्थित स्वामी सत्यनारायण भगवान मन्दिर का निर्माण लगभग 70 वर्ष पहले बहावल पुर समाज द्वारा करवाया गया था।