दिन में 12 बजे तक रहा कोहरा

Jan 21 2022

ग्वालियर। हाड़ कंपाने वाली सर्दी ने शुक्रवार को कहर बरपाया है। शुक्रवार सुबह सूरज ने आंखें नहीं खोलीं। जिससे लोग घरों में कैद हैं। रात से घने कोहरे की चादर छा गई, जो सुबह तक दिखाई दे रही है। कल दिन में धूप ने लोगों को सर्दी से कुछ राहत दी थी। शाम को बादलों की लुकाछिपी के बाद फिर से गलन भरी सर्दी ने लोगों को परेशान किया। रात में कोहरा इतना घना था कि बीस कदम दूर तक दिख नहीं रहा। 
मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक बारिश, बूंदाबांदी के आसार रहेंगे। सुबह बेहद गलन भरी सर्दी है और पारा सामान्य से नीचे रहा। सरकारी ऑफिसों में कर्मचारी-अधिकारी समय पर नहीं आए। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में बारिश के आसार बन रहे हैं। दोपहर बाद से बादलों की लुकाछिपी शुरू हो सकती है और कल, परसों में बारिश, बूंदाबांदी के आसार हैं। इस दौरान न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस का उछाल आ सकता है, वहीं दिन में पारा सामान्य से नीचे रहा।