नई शराब नीति के खिलाफ फूलबाग चौराहे पर किया विरोध प्रदर्शन
Jan 20 2022
ग्वालियर। ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन व ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन के संयुक्त तत्वाधान में आबकारी विभाग द्वारा लाई गई शराब नीति 2022 को कैबिनेट द्वारा मंजूरी देने के विरोध में फूलबाग चौराहे पर प्रदर्शन किया गया।
जिला अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे ने कहा कि सरकार द्वारा जानबूझकर शराब ब तमाम तरह के नसों को बढ़ाकर युवाओं की नैतिक रीढ़ तोड़ रही है ताकि हमारे देश के युवा नौजवान अपने जीवन की मुख्य समस्याएं महंगाई बेरोजगारी महिला अपराध के खिलाफ एक संगठित प्रतिवाद बुलंद ना कर सकेंगे। ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन की राज्य सचिव रचना अग्रवाल ने कहा कि हमारे देश में हर साल नेशनल क्राइम ब्यूरो की रिपोर्ट बता रही है की 90 प्रमिशत महिलाओं पर अपराध का मुख्य कारण शराब नशा अश्लीलता है ऐसी स्थिति में शराब का पूर्ण प्रतिबंध लगाने की बजाय इस तरह की नीति को लाकर घर-घर में शराब दुकान खुलने की बात कहां तक न्यायोचित है इस पर हमारे देश की सभी विवेकशील लोगों को सूचना चाहिए और आम जनता को इसके खिलाफ एक जोरदार आंदोलन संगठित करना चाहिए कार्यक्रम का संचालन डीएसओ की जिला सचिव आस्था सोनी द्वारा किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









