सब्जी मंडी को तोड़े जाने के विरोध में कांग्रेसियों का धरना जारी

Jan 20 2022

ग्वालियर। उपनगर ग्वालियर क्षेत्र में बनी 70 साल पुरानी सब्जी मंडी को तोड़े जाने के विरोध में जारी अनिश्चितकालीन धरने में पांचवे दिन भी मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा के नेतृत्व में सब्जी व्यापारियों द्वारा विरोध स्वरूप विशाल धरना दिया गया। धरने में शहर कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा, विधायक सतीश सिंह सिकरवार विशेष रूप से मौजूद रहे। और नगर निगम ग्वालियर द्वारा की जा रही इस कार्यवाही की आलोचना की। धरना स्थल पर सब्जी विक्रेताओं ने सांकेतिक रूप से फांसी लगाने का कार्यक्रम आयोजित किया। नौ सब्जी विक्रेताओं ने सांकेतिक रूप से फांसी लगाई और प्रशासन के फैसले के विरोध में अपना आक्रोश जताया। इस दौरान लॉक अध्यक्ष मुनेंद्र भदौरिया, नवीन भदकरिया, पार्षद माठू यादव, अजीत गोस्वामी, बृजमोहन दिवाकर, मेहरबान सिंह यादव, विक्की शर्मा, बेटू खंडेलवाल, मनीष मन्ना, तरूण यादव, प्रभु दयाल बाथम, हिमांशु कुलश्रेष्ठ, डॉ एन के सिसोदिया, रघुनाथ सिंह तोमर, बीना भारद्वाज, सीमा समाधिया, धर्मेन्द्र शर्मा, गणपत बाथम, अंकित आर्य, नरेन्द्र राजपूत, टिंकल चौधरी, जितेंद्र भदौरिया, विजय दिवाकर, मोहित जैन, नरेंद्र तोमर, जीतू खटीक, अरविन्द कुमार, पीपी शर्मा, प्रदीप पालिया, बंटी पाली, प्रथम भदौरिया, सोहेल खान, हरदेव चाहर, मोनू राजावत, धर्मवीर जाट, कमल किशोर शर्मा, मंगल कुशवाह, राम सिंह तोमर, धर्मेन्द्र वर्मा, दिनेश यादव, राजू कुशवाहा, राजू बाथम, हरि राठौर, राहुल बाथम, बबीना वाली, पुष्पा बाई, बरसा भागूभाई, कमलाबाई, कल्लू भाई, रेखा, लीलाबाई, ममता बाई, शीला, किशन भाटी, माया, धनिया बाई, लक्ष्मी बाई, लल्लू, पारो, रामश्री, गुड्डू, रुकमणी बाई, शांति बाई, उषा बाई, राम कुमारी, रामकली बाई, कौशल्या बाई, रीना बाई, धनवंती, शगुन, मनीष बाथम, खेमचंद आदि लोग मौजूद रहे।