सर्दी के बढते ही लोगो में वापस लौटा साइकिल चलाने का रुझान
Jan 20 2022
ग्वालियर। ग्वालियर में सर्दी का प्रकोप शुरु होते ही पर्यावरण संरक्षण के साथ स्वम को स्वस्थ्य और फिट रखने के लिये शहर में आम लोगो के बीच साइक्लिंग को लेकर एकबार फिर से रुझान दिखाई दे रहा है। आम लोग साइक्लिंग को ज्यादा से ज्यादा अपनाये इसके लिये ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा भी लगातार प्रयास किये जा रहे है। सरकार की मंशा के अनुरुप ग्वालियर में साइकिल चलाने को बढावा देने के लिये पब्लिक बाइक शेयरिंग योजना की शुरुआत ग्वालियर सिटी में कि गई थी। ग्वालियर स्मार्ट सिटी की पब्लिक बाइक शेयरिंग परियोजना से प्रधानमंत्री द्वारा शुरु किये गये फिट इंडिया अभियान को भी काफी बढावा मिल रहा है।
ग्वालियर स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती जयति सिंह नें जानकारी देते हुये बताया कि 4 सितंबर 2019 को ग्वालियर में यह योजना प्रारंभ की गई थी, जिसके बाद आमलोगो नें इसे काफी पसंद किया। कोरोना संक्रमण के चलते जिम व पार्क बंद होने की स्थिति में सेहत के प्रति जागरूक लोगों ने स्मार्ट सिटी की पब्लिक बाइक शेयरिंग को व्यायाम के विकल्प में रूप में अपनाया था। और अब सर्दी की शुरुआत के साथ ही आम लोगो नें एक बार फिर से साइकिलिंग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना शुरु कर दिया है। खासतौर से युवाओ के अंदर साइकिलिंग को लेकर रुझान बढा है और टेम्पो, बस आदि में संक्रमण के खतरे को देखते हुए भी लोग अपनी सुरक्षा हेतु भी पब्लिक बाईक शेयरिंग से जुडकर साइकल को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बना रहे हैं।
श्रीमती सिंह नें जानकारी देते हुये बताया कि ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा शहर में पब्लिक बाईक शेयरिंग के तहत 50 बाइक डॉक स्टेशन से 500 साईकिल उपलब्ध कराई गई है। नागरिक इन साईकिलों को किसी भी डॉक स्टेशन से ले जा सकते है तथा अपनी सुविधा अनुसार किसी भी डॉक स्टेशन पर जमा कर सकते है। ये सभी जीपीएस बेस्ड हैं। कम किराये और सहज उपलब्धता के चलते शहर में साइकिलिंग को काफी प्रोत्साहन भी मिल रहा है और साइकिलिंग से शहर और शहरवासियों को प्रदूषण मुक्त पर्यावरण, के साथ-साथ अच्छा स्वास्थ्य और स्वच्छ शहर मिल रहा है। साइकिल के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए स्मार्ट सिटी द्वारा भी कई कदम उठाए जा रहे हैं। साथ ही डाँक स्टेशन पर रखी गई साइकिलो की सुरक्षा के लिये भी कदम उठाये गये है ताकि असामाजिक तत्वो द्वारा इन साइकिल को नुकसान न पहुंचाया जा सके। पिछले दिसंबर माह में पब्लिक बाइक शेयरिंग के आकड़ो पर नजर डालें तो आम लोगो ने साइकिलिंग को बढ़चढ़ कर अपनी दिनचर्या में शामिल किया है। पिछले माह लगभग 740 नए लोगो ने पब्लिक बाइक शेयरिंग के एप को डाउनलोड कर 9094 साइकिलिंग राइड की है जिससे कार्बन उत्सर्जन में1334 किलो की कमी देखी गई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









