डेयरी संचालक के सूने घर से 12 तौला सोना व 5 लाख नगदी चोरी

Jan 19 2022

ग्वालियर। एक डेयरी संचालक के सूने घर पर धावा बोलकर चोर नगदी पांच लाख रुपए और सोने व चांदी के जेवर पार कर ले गए। घटना गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के पिण्टो पार्क स्थित कृष्णा नगर की है। घटना का पता सुबह चला जब डेयरी संचालक घर पहुंचा तो ताले टूटे हुए थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था। मामले का पता चलते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। 
गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के पिण्टो पार्क स्थित कृष्णा नगर निवासी रविन्द्र सिंह पुत्र रामविलास बघेल डेयरी संचालक है और उनकी शीतला डेयरी के नाम से तीन डेयरी हैं। रात वह घर पर ताला लगा कर पास ही स्थित मवेशियों की सुरक्षा के लिए सोने चले गए थे। सुबह जब वह वापस घर आए तो घर के ताले टूटे हुए थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था। मामला समझ में आते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के मामला दर्ज कर लिया। पीडि़त ने पुलिस को बताया कि चोर अलमारी में रखे पांच लाख रुपए के साथ ही 17 तोला वजनी सोने की 8 चूड़ी, 6 अंगूठी, 2 चेन, 1 हार, 2 जोड़ी बृजबाला, 2 मंगलसूत्र आदि जेवर ले गए हैं। 
पीडि़त ने पुलिस अफसरों को बताया कि पांच लाख रुपए उन्होंने प्लॉट लेने के लिए जमा किए थे, क्योंकि उनकी बातचीत चल रही थी एक प्लॉट को लेने की बातचीत तय होते ही वह पांच लाख रुपए देकर प्लॉट का एग्रीमेंट करा लेते।