पूजा धर्म दान से ही कोरोना के प्रभाव को कम किया जा सकता-दीपक श्रीवास्तव

Jan 19 2022

ग्वालियर। कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रान के बढ़ते संक्रमण से आमजन ज्यादा पीडि़त ना हो और संक्रमित बीमारी से सबकी रक्षा कर भगवान सबका कल्याण करें। इस प्रयोजन हेतु चित्रांश इंटरनेशनल वेलफेयर आर्गेनाइजेशन के जिलाध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव ने द्वारकाधीश मंदिर थाटीपुर में पूजा अर्चना कर भगवान से प्रार्थना की और भगवान का भोग लगाकर प्रसादी वितरण भंडारा किया। प्रसाद वितरण के दौरान लगभग  2000 लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर चित्रांश इंटरनेशनल वेलफेयर आर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम श्रीवास्तव पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक नूतन श्रीवास्तव राष्ट्रीय सचिव अमन श्रीवास्तव संभागीय अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव जिला उपाध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव आशीष श्रीवास्तव गौरव यादव जोगिंदर सिंह गुर्जर कैलाश सिंह कुशवाह इंदर सिंह धाकड़ पंकज धाकड़ रवि गुर्जर विक्रम राणा बृजेश धाकड़ जितेंद्र शर्मा आराध्य श्रीवास्तव गौरव पंडित आदि लोग मौजूद रहे।