कड़ाके की ठंड जानलेवा साबित
Jan 19 2022
ग्वालियर। कड़ाके की ठंड जानलेवा साबित होने लगी है। हालांकि,गत दिवस दोपहर में धूप खिलने से लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की थी, लेकिन शाम को गलन बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह मौसम का यही मिजाज रहने के आसार हैं। जम्मू कश्मीर से आ रही बर्फीली हवाओं के चलते लगातार छटवें दिन भी शहर में घना कोहरा छाया। बुधवार को कोहरे के कारण धूप 12 बजे तक नहीं निकली है। कोहरे के कारण दृश्यता आज भी कम रही। दृश्यता घटने से सड़क व रेल यातायात भी प्रभावित हो रहा है।
ओस भी खूब बरस रही है, जिससे ठंड का अहसास बढ़ गया है। शहर के लोग अब राहत की उम्मीद लगाए हुए है। हीटर भी ठंड के आगे ठंडे पड़ रहे हैं। घर का वातावरण ठंडा हो गया, जिससे घर के अंदर भी ठंड सता रही है। 22 जनवरी से शहर में बारिश की संभावना बन रही है। बुधवार को भी कुदरत का ये सितम जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आगे एक सप्ताह तक मौसम का यही मिजाज रहने के आसार हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









