कड़कड़ाती ठंड में कलेक्टर, निगम कमिश्नर ने बांटे कंबल

Jan 18 2022

ग्वालियर। कड़कड़ाती ठंड में खुले आसमान के नीचे रह रहे नागरिकों को राहत प्रदान करने के लिए कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह एवं निगमायुक्त किशोर कन्याल शहर में घूमे और जरूरतमंदों को सर्दी से बचाव के लिए कंबल का वितरण किया। इस कड़कड़ाती सर्दी में जहां हम अपने घरों में बैठकर ही सर्दी से परेशान हैं वहीं खुले आसमान के नीचे बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, रैन बसेरा एवं विभिन्न चौराहों पर रहने को मजबूर लोगों की परेशानी को समझते हुए कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह एवं निगमायुक्त किशोर कन्याल ने रात्रि में शहर के विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया तथा रैन बसेरों को देखा और जहां भी जरूरतमंद लोग देखे उन्होंने स्वयं अपने हाथों से उन्हें कंबल उड़ाया।