ढोल व वाद्ययंत्रों के साथ दी कीर्तन की मधुर प्रस्तुति
Jan 18 2022
ग्वालियर। गुरुनानक देव गुरुद्वारा फालका बाजार ग्वालियर साहिब ए कमाल गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश उत्सव अमृत महोत्सव के तहत पंजाबी साहित्य अकादमी संस्कृति परिषद द्वारा ग्वालियर में आयोजित किया गया। इस मौके पर 8 जनवरी से 16 जनवरी तक प्रभात फेरी आयोजित की गई। इस में श्रद्धालुओं द्वारा प्रात: काल में ढोल वाद्य यंत्रों के साथ गुरु गोविंद सिंह के शद गायन के साथ शहर के विभिन्न स्थानों में पाठ व कीर्तन की मधुर प्रस्तुति दी गई। वाह वाह गोबिंद सिंह आपे गुरु चेला दयाल बैंड द्वारा प्रस्तुति दी गई। वहीं नूरगंज दल द्वारा शस्त्र कला की प्रस्तुति दी गई। 16 तारीख को समापन श्री गुरु नानक दरबार गुरुद्वारा फालके बाज़ार के सहयोग से सपन्न हुआ। वीर अमरजीत सिंह रागी जत्था, भाई जसपाल सिंह और साथी, भाई राजा सिंह जत्था, कथाकार भाई हरजिंदर सिंह द्वारा गुरबाणी की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर पंजाबी साहित्य अकादमी की निदेशक ने बताया कि गुरु गोविंद सिंह ने की तीन पीढिय़ों ने देश धर्म की रक्षा के लिए महान बलिदान दिया। इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, सुरेंद्र मिश्रा द्वारा संगत को शुभकामनाएं प्रेषित की गई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









