ट्रक की टक्कर से युवक की मौत
Jan 16 2022
ग्वालियर। बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार रामाजी का पुरा में कादिर खान पुत्र अदुल खान निवासी जीवाजी गंज अपने घर की तरफ आ रहा था तभी यूपी नंबर के ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। इधर आरोपी चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने ट्रक को थाने खड़ा करवाकर जांच शुरू कर दी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









