चित्रांशों ने निराश्रितों को बांटे कंबल

Jan 16 2022

ग्वालियर। चित्रांश इंटरनेशनल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन ने पर फुटपाथ पर रह रहे निराश्रितों को गरम कंबल एवं खाद्य सामग्री वितरित की। चित्रांश इंटरनेशनल वेलफेयर आर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम श्रीवास्तव ने बताया कि दान पुण्य का पर्व मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर चित्रांश इंटरनेशनल वेलफेयर आर्गेनाइजेशन के पदाधिकारियों ने आकाशवाणी तिराहा, बस स्टैंड एवं मंशापूर्ण हनुमान के मंदिर पर रह रहे निराश्रितों को कहर भरी ठंड से बचने के लिए डेढ़ सैकड़ा से अधिक गरम कंबलों का वितरण किया।
इसी के साथ खाद्य सामग्री भी वितरित की गई। इसी के साथ मौजूद सभी पदाधिकारियों ने संकल्प लिया जब तक सर्दियां है तब तक चित्रांश इंटरनेशनल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन द्वारा प्रति सप्ताह शुक्रवार या शनिवार को गरम कंबलों का वितरण शहर के विभिन्न स्थानों पर किया जाएगा।
कंबल वितरण के अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम श्रीवास्तव पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक नूतन श्रीवास्तव राष्ट्रीय सचिव अमन श्रीवास्तव संभागीय अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव व जिलाध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव युवा जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।