कोरोना से घबराने की नहीं सावधानी की जरूरत: सिलावट
Jan 16 2022
ग्वालियर। कोरोना के ग्वािलयर जिले में बढ़ते संक्रमण पर रोक लगाने के उद्देश्य से रविवार की सुबह जिले के प्रभारी मंत्री तुसली सिलावट ने अधिकारियों की वीसी के माध्यम से बैठक ली इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है यह संकट तो बहुत बड़ा है लेकिन इससे घबराने की नहीं बस सावधानी की जरूरत है हर व्यक्ति को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना है तथा मास्क लगाकर रखना है। इसके साथ ही टीकाकरण सभी डोज अवश्य लगवाना है। प्रदेश सरकार अपने पूरे प्रयास कर रही है तथा नागरिकों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलध कराने के लिए प्रयासरत है। इसके लिए सभी नागरिक अपनी अपनी जिम्मेदारी निभाएं और सावधानीपूर्वक कोरोना को हराएं।
प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि वर्तमान में भीषण सर्दी पड़ रही है तथा कोरोना का संक्रमण भी लगातार बढ़ रहा है। इसके लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहे और टीकाकरण अभियान को तेजी से चलाएं। प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने ग्वालियर कलेटर कौशलेंद्र विक्रम सिंह से इंदौर से ही दूरभाष पर चर्चा करते हुए कहा कि कोरोना की जांच एवं टीकाकरण के लिए सतत मॉनिटरिंग करें तथा निरंतर सर्वे कराते रहें और जन जागरूकता अभियान के माध्यम से आमजनों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। इस अभियान में शहर के प्रबुद्ध जनों व धर्म गुरुओं को भी जोड़कर उनके माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाएं।
घातक होने लगा कोरोना, महामारी से तीसरी मौत
कोरोना को लेकर ऐसी बाते कहीं जा रही हैं कि कोरोना अधिक घातक नहीं है, लेकिन अब धीरे-धीरे कोरोना से मौत का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। दिल्ली में उपचार के दौरान ग्वालियर की एक 60 वर्षीय महिला के बाद कोविड के यह तीसरी मौत हो गई हैं। इससे चार दिन पहले दिल्ली से उपचार के लिए आई महिला की जेएएच में मौत हो चुकी है। इसी की चलते अब कोरोना को लेकर और अधिक सावधानी बरतने की जरूरत हैँ अगर आप किडनी, अस्थमा व शुगर जैसी बीमारी से पीडि़त हैं योंकि जिन मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता पड़ रही हैं उन्हें इनमें से कोई बीमारी है। साथ ही अस्पताल में भर्ती होने वाला का आकंडा भी बढ़ है दो दिन पहले तक 27 मरीज अस्पताल में भर्ती थे, लेकिन अब यह आंकड़ा बढ़कर 40 पर पहुंच गया है।
सार्वजनिक स्थानों पर जलाएं अलाव
प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने इंदौर से ही दूरभाष पर चर्चा करते हुये निगमायुक्त किशोर कन्याल से कहा कि भीषण सर्दी को देखते हुए रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, अस्पताल एवं शहर में सभी सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कराएं तथा शहर के सभी रैन बसेरों में रजाई, गद्दे, भोजन ,गरम पानी एवं अलाव जलवाने की व्यवस्था करें। इसके साथ ही यह सुनिश्चित करें की कोविड गाइडलाइन का पालन हो और सभी रैन बसेरों पर सैनिटाइजर व मास्क की व्यवस्था हो। उन्होंने कहा कि अभी नगर निगम ग्वालियर द्वारा शहर में लगभग 80 स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं और जहां भी आवश्यकता हो अलाव जलाने की व्यवस्था करें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









