शहर ने ओढ़ी कोहरे की चादर- कड़ाके की ठंड जारी, सुबह से छाया घना कोहरा

Jan 15 2022

ग्वालियर। कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। शनिवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई है। सुबह लगा मानो शहर ने कोहरे की चादर ओढ़ ली थी। दृश्यता भी सिर्फ 25 मीटर तक ही रह गई थी। जिस कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई थी। यह तो शहर का हाल था हाइवे पर तो दृश्यता और भी कम थी।
शनिवार को न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जिस कारण लोगों को काफी ठंड का अहसास हुआ है। दिन भर अलाव के सहारे ही लोग बैठे नजर आए हैं। एक तरह से माने तो ठंड ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग की माने तो 17 जनवरी के बाद नया सिस्टम बन रहा है जिसके बाद ठंड से कुछ राहत मिल सकती है।
उत्तर पूर्वी हवा से शनिवार को शहर का मौसम बदल गया। शहर घने कोहरे के आगोश में डूब गया। दृश्यता 20 से 25 मीटर रही, इससे पास ही खड़ा व्यक्ति भी नजर नहीं आ रहा था। दृश्यता घटने से रेल व सड़क यातायात प्रभावित हो गया। वाहन धीमी गति से चले और हेड लाइट जलानी पड़ी। शनिवार को धूप नहीं निकली थी। जिसकी वजह से दिनभर शीतल रही, क्योंकि उत्तरी हवा चल रही है, उससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और दिन में अधिकतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। गत दिवस न्यूनतम तापमान 4 डिसे पर पहूुंच गया था। तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया। ठंड की चुभन बढ़ गई। ठंड बढऩे से सुबह भी लोगों की देर से होने लगी है। बिजली की लाइनों पर हीटर का लोड आ गया है। शहर में तीन लाख यूनिट की खपत बढ़ गई। बर्फीली हवा ने कंपकपी बढ़ा दी।
दो दिन और झेलना होगा सर्दी का सितम
शहर को दो दिनों और ठंड का टार्चर झेलना होगा, क्योंकि मौसम को प्रभावित करने वाला सिस्टम नहीं है। इस कारण उत्तरी हवा 2 से 3 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चल रही हैं। इससे ठंड का अहसास हो रहा है और लोग घरों में रहने को विवश हैं। 15 व 16 जनवरी को रात के समय हाड़ कंपाने वाली ठंड रहेगी।
कोहरा छाने के आसार बने हुए हैं। दिन में भी उत्तरी हवा चलने से धूप की चुभन नहीं बढ़ सकेगी। कंपकपी जारी रहेगी। नया चक्रवात आ रहा है। इससे 17 से 18 जनवरी के बीच तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी। तापमान सामान्य होने लगेगा, जिससे हाड़ कंपाने वाली ठंड से राहत मिलना शुरू हो जाएगी।