मराठों की वीर गाथा है पानीपत का युद्ध

Jan 15 2022

ग्वालियर। 14 जनवरी को पानीपत शौर्य दिवस की 261वीं बरसी पर मराठा समाज द्वारा मराठा वीर योद्धा कै महाराज महादाजी सिंधिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसका विषय था 'पानीपत युद्ध का विवरण और युद्ध मे सिंधिया परिवार का योगदानÓ कार्यक्रम संयोजक अमर कुटे द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। इस अवसर पर महाराष्ट्र समाज के सचिव नितिन वाल्बे, शिंदे मंडली से राजेंद्र शिंदे, जयविलास से जयंत जपे, अर्नुश गोस्वामी, आनंद सावंत, इंद्रजीत शिंदे, मोहित जाट, प्रशांत इंगले, विवेक दानवे, प्रकाश मदने, लक्ष्मण राव मोरे, शेखर जाधव, अनूप शिंदे, अनिल शिंदे, सुधीर दुरापे, बबलू भोसले, नवीन सूर्यवंशी, संजय पवार, बापू साहब मदने, गोपाल राव चौहान, वसंत सेलमकर, विनय दलवी, गगन जाधव, रवि गरुड़, प्रवीण राव, हेमंत ससोदकर, संजय जाधव, विशांत सोनलकर, विजय सावंत सहित बड़ी संख्या में मराठा समाज प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।