ओबीसी महासभा ने किया सिन्हा का पुतला दहन
Jan 15 2022
ग्वालियर। ओबीसी महासभा ग्वालियर के जिला अध्यक्ष डॉ राजेश कुशवाह के नेतृत्व में हमारे विश्व विजेता अखंड भारत के निर्माता महान सम्राट अशोक की तुलना औरंगजेब से करने वाले इतिहासकार दया प्रकाश सिन्हा का पुतला फूलबाग चौराहे पर दहन किया गया। विश्व पटल पर भारत की असल पहचान विश्व विजेता अखंड भारत के निर्माता महान सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य और सम्राट अशोक महान से है, जिन्होंने पश्चिमोत्तर भारत के यूनानी शासक सेल्यूकस को पराजित कर हेरात, कंधार, मकरान, लूचिस्तान, काबुल के भू भाग को अधिकृत का विशाल भारतीय समाज की स्थापना की और मौर्य साम्राज्य का विस्तार कर अखंड भारत का निर्माण किया।
ऐसे न्याय प्रिय संवेदनशील महान विश्व विजेता को एक नाटककार इतिहासकार दया प्रकाश सिन्हा द्वारा अपमानजनक टिप्पणी की जाना अशोभनीय है। इसी को लेकर ओबीसी महासभा ग्वालियर ने विरोध स्वरूप दया प्रकाश सिन्हा का पुतला दहन किया। इस अवसर पर ओबीसी महासभा के राजेश कुशवाह, रामनिवास कुशवाह, नरेश कुशवाह, होतम सिंह कुशवाह, सुरेंद्र सिंह कुशवाह, पिंकेश कुशवाह, सौरभ कुशवाह, धर्मेंद्र सिंह कुशवाह, जीतू लोधी, सुरेश कुमार प्रजापति, राहुल कुशवाहा, कृष्णा कुशवाह, लक्ष्मण सिंह गुर्जर, राय सिंह बौद्ध, कल्याण सिंह कुशवाह, काशीराम कुशवाह, सोनू कुशवाह, के साथ बहुजन समाज के समाजसेवी जन उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









