मनोज जाटव को सूर्य रत्न से सम्मानित किया
Jan 14 2022
ग्वालियर। युवक हिंदू महासभा ग्वालियर द्वारा शुक्रवार को मकर संक्रांति पर्व पर भगवान सूर्यनारायण का पूजन कर श्री सूर्य चालीसा के साथ अखिल भारत हिंदू महासभा के ग्वालियर चंबल संभाग के संभागीय महामंत्री मनोज जाटव को युवक हिंदू महासभा द्वारा उनके द्वारा हिंदू हित में किए गए कार्यों एवं सनातन धर्म की रक्षा के लिए किए गए कार्यों को देखते हुए उन्हें भगवा पगड़ी एवं भगवान सूर्य के चित्र श्रीफल मनोज जाटव को भेंटकर सूर्य रत्न सम्मानित किया। इस मौके पर हिन्दू महासभा के डॉ, जयवीर भारद्वाज, विनोद जोशी, हरिदास अग्रवाल, मुकेश बघेल, लोकेश शर्मा, ब्रजेश झा मौजूद रहे। समारोह की अध्यक्षता पवन माहोर ने की। संचालन आनंद माहौर ने किया। सम्मान समारोह भारद्वाज मेंशन दौलतगज लश्कर पर वरिष्ठ नेताओं द्वारा भगवा पगड़ी एवं भगवान सूर्य के चित्र, श्रीफल मनोज जाटव को भेंटकर सम्मानित किया।
युवक हिंदू महासभा के जिला प्रवक्ता नरेश बाथम, आदित्य शर्मा, आकाश पाल ने बताया कि 23 जनवरी को हिंदू महासभा भवन दौलतगंज पर युवक हिंदू महासभा जिला ग्वालियर के जिला सम्मेलन को मथुरा की छाया गौतम की अनुमति प्राप्त हो गई है। कोविड गाइड लाइन के अनुसार ही सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









