सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को अटेंड ना करने वाले अधिकारियों के खिलाफ होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई-कलेक्टर
Jan 14 2022
ग्वालियर। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जो 308 शिकायतें नान अटेंडेंट है उनसे संबंधित अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। बैठक में सीईओ जिला पंचायत आशीष तिवारी, एडीएम इक्षित गढ़वाले, एचबी शर्मा सहित समस्त एसडीएम एवं अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर कार्यालय में आयोजित बैठक में कलेक्टर कौशलेंद्र सिंह ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन की सभी शिकायतों को अटेंड किया जाए और संबंधित अधिकारियों द्वारा लेवल वन एवं लेवल-2 पर ही उनका निराकरण सुनिश्चित किया जाए। बैठक में संबंधित अधिकारियों द्वारा बताया गया कि विभिन्न विभागों की 308 शिकायतें ऐसी है जिन्हें संबंधित अधिकारियों द्वारा अटेंड ही नहीं किया गया जिसमें से सबसे ज्यादा 101 शिकायतें नगर निगम ग्वालियर, 29 शिकायतें स्वास्थ्य विभाग एवं 25 शिकायतें आदिम जाति कल्याण विभाग की हैं। इन सभी शिकायतों से संबंधित अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि जिन अधिकारियों पर संभाग आयुक्त स्तर पर कार्रवाई की जानी है उनके लिए संभागायुक्त सर के पास प्रस्ताव भेजा जाएगा तथा कलेक्टर स्तर के अधिकारियों के खिलाफ मेरे द्वारा कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रतिदिन अधिकारी उनकी मॉनिटरिंग करें और सभी विभाग अधिकारी जो भी शिकायतें सीएम हेल्पलाइन की लंबित हैं तत्काल उनका निराकरण करें आगामी बैठक में संतुष्टि जनक स्थिति होनी चाहिए।
कोचिंग सेंटरों में टीकाकरण हो अनिवार्य अन्यथा कोचिंग संचालकों के खिलाफ होगी कार्रवाई-कौशलेंद्र सिंह
कॉविड टीकाकरण समीक्षा बैठक के दौरान कक्षा 6 से 12 तक के बच्चों को टीकाकरण की समीक्षा करते हुए कलेक्टर कौशलेंद्र सिंह ने कहा कि सभी बच्चों को अनिवार्य रूप से टीकाकरण करना संबंधित एसडीएम सुनिश्चित करें और शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वे कराएं जो बच्चा टीकाकरण से छूट गया है उसे तत्काल टीका लगवाएं। इसके साथ ही कोचिंग सेंटरों में पढऩे वाले ऐसे बच्चे जो टीकाकरण के लिए पात्र हैं उनका टीकाकरण करवाना कोचिंग संचालक की जिम्मेदारी है यदि कोई बच्चा बिना टीकाकरण के मिला तो संबंधित कोचिंग संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









