गार्डन पैलेस सोसाइटी द्वारा कचरा सेग्रकेशन न करने पर लगाया 15 हजार का जुर्माना
Jan 14 2022
ग्वालियर। नगर निगम ग्वालियर द्वारा शहर में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान एवं जनजागरुकता अभियान के दौरान स्वच्छता के साथ आमजनों को स्वच्छता में सहयोग की अपील भी की जा रही है। इसके बाद भी नहीं मानने वालों के खिलाफ जुर्माने की कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत शुक्रवार को विभिन्न वार्डों में गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना लगाया गया और उन्हें अब कचरा न फैलाने की चेतावनी दी गई।
निगमायुक्त किशोर कन्याल के निर्देशन में चलाए जा रहे स्वच्छता जागरुकता अभियान में सभी वार्डों में विशेष निरीक्षण दल द्वारा निरंतर साफ सफाई व्यवस्था की मॉनीटरिंग कर गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माने की कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत शुक्रवार को क्षेत्र क्रमांक 14 वार्ड 60 के अंतर्गत वार्ड मॉनीटर सुश्री सुरुची बंसल के निर्देश पर बार-बार समझाने पर भी गार्डन पैलेस सोसाइटी में कचरा सेग्रीगसन ना होने पर 15 हजार रुपए का जुर्माना किया गया। सोसाइटी को पूर्व में ही बार-बार समझाइश दी गई थी एवं सूखा, गीला व बायो मेडीकल बेस्ड कचरा अलग अलग रखने की जानकारी निरंतर दी जा रही थी। जिसको लेकर आज मौके पर पहुंचकर सोसाइटी के डस्टबिन चेक किए गए जिसमें हानिकारक धातु एवं सेनेटरी पैड एवं डायपर एवं गीला और सूखा कचरा एक ही डस्टबिन में डिस्पोज किया जा रहा था। इसके साथ ही वार्ड क्रमांक 60 में ही स्थित आमंत्रण रेस्टोरेंट्स पर भी गंदगी फैलाने एवं कचरा सेग्रकेशन न करने को लेकर 2 हजार रुपए का जुर्माना किया गया। कार्यवाही के दौरान स्वच्छता निरीक्षक हरिकेश, वार्ड हेल्थ ऑफिसर धर्मेंद्र धीरज एवं असिस्टेंट वार्ड हेल्थ ऑफिसर विक्रम द्वारा कार्यवाही की गई।
वहीं वार्ड क्रमांक 30 के वार्ड मॉनीटर हसीन अख्तर के निर्देशन में गंदगी करने पर होल्डन पैलेस पर 3 हजार रुपए एवं दिलीप कुमार द्वारा गंदगी फैलाने पर 200 रुपए का जुर्माना लगाया गया। वहीं वार्ड 1 में 2500 रुपए एवं वार्ड 10 में 750 रुपए जुर्माना गंदगी फैलाने वालों से वसूल किया गया। वार्ड 65 में दिनेश वैश्य द्वारा गंदगी फैलाने पर 2 हजार रुपए, नरेश कुशवाह पर 1 हजार रुपए एवं रवि यादव पर 500 रुपए जुर्माना लगाया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









