विभिन्न वार्डों में शुस्र5वार को समाप्त किए 5-50 वर्ष पुराने 5 कचरा ठिए
Jan 14 2022
ग्वालियर। स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पंहुचाने एवं ग्वालियर को सबसे स्वच्छ शहर बनाने के उददेश्य से नगर निगम ग्वालियर द्वारा विभिन्न वार्ड स्तर पर विभिन्न नवाचारों के माध्यम से अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। जहां एक ओर वर्षों पुराने कचरा ठियों को साफ कर उन स्थलों को आकर्षक बनाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर आमजनों को भी सडक के किनारे या चौराहे पर कचरा न फेंककर घर या दुकान का कचरा केवल निगम के कचरा संग्रहण वाहन में ही डालने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। आज जब पानपत्ते की गोठ में कई वर्षों पुराना कचरा ठिया साफ कर उस स्थल को निगम कर्मचारियों द्वारा सुंदर बनाया गया तो क्षेत्र के नागरिकों से खुशी जाहिर करते हुए माला पहनाकर निगम कर्मचारियों का सम्मान किया।
निगमायुक्त किशोर कन्याल के मार्गदर्शन में निगम के प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी द्वारा यही प्रयास किया जा रहा है कि हमारा ग्वालियर सबसे स्वच्छ ग्वालियर कैसे बने। इसी क्रम में सतेन्द्र ंिसह सोलंकी एवं भीष्म पमनानी के निर्देशन एवं अजय सिंह के मार्गदर्शन में रामचंद धौलपुरिया एवं हरप्रसाद द्वारा वार्ड 53 स्थित पानपत्ते की गोठ, त्रिवेणी चौक पर स्थित लगभग 50 वर्ष पुराना कचरा ठिया साफ कर वहां पुराने पाइपों को काटकर रंग बिरंगे गमले बनाकर रखे तथा आकर्षक रंगोली बनाई जिसे देखकर क्षेत्र के नागरिकगण भी काफी प्रसन्न हुए तथा सभी कर्मचारियों का सम्मान किया।
इसके साथ ही वार्ड 44 के बीके गुप्ता, लोकेन्द्र चिंडालिया द्वारा दौल्तगंज स्थित नागदेवता मंदिर के पास, जिन्सी रोड नम्बर 2 एवं गुब्बारा फाटक शीतला माता मंदिर के पास वर्षों पुराने कचरा ठियों को साफ कराकर वहां रंगोली बनवाई और नागरिकों से वहां कचरा न डालने की अपील की। वहीं वार्ड 41 के केसी अग्रवाल के निर्देशन में लक्ष्मण खरे द्वारा छत्री खेल मैदान के गेट के पास कचरा ठिया साफ कराकर गमले रखवाए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









