ओबीसी महासभा ने 51 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा
Jan 14 2022
ग्वालियर। ओबीसी महासभा जिला ग्वालियर के नेतृत्व मे आयुक्त ग्वालियर संभाग ग्वालियर को ओबीसी समाज की जातिगत जनगणना करा कर मध्य प्रदेश के अंदर ओबीसी वर्ग की 2011 की जनगणना के अनुसार 51 प्रतिशत जनसंया के आधार पर ओबीसी महासभा ने मध्य प्रदेश के अंदर जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी के फार्मूले को आगे बढ़ाते हुए मध्य प्रदेश में 51प्रतिशत आरक्षण लागू करने की मांग रखी है।
इसी तरह केंद्र सरकार के द्वारा सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद नीट मेडिकल प्रवेश परीक्षा में ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया गया था किंतु मध्यप्रदेश सरकार द्वारा ओबीसी वर्ग के हित अधिकारों पर कुठाराघात करते हुए मध्यप्रदेश में ओबीसी वर्ग के आवेदकों को 14 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिया जा रहा है अत: जिमेदार अधिकारियों की मनमानी रवैया और संवैधानिक नियमों से छेड़छाड़ की न्यायिक जांच कर ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत का आरक्षण का लाभ दिया जाए।
ज्ञापन देने वालों में हर्षिता गुर्जर, रेखा कुशवाह, ज्योति राठौड़, सुमन प्रजापति एवं एडवोकेट धर्मेंद्र सिंह कुशवाह, जीतू लोधी, एडवोकेट कप्तान सिंह कुशवाह, गौतम सिंह कुशवाह, रविंद्र सिंह लोधी, विशाल सिंह नरवरिया, मनीराम सिंह, सुरेंद्र सिंह कुशवाह, बेताल सिंह यादव, किशन सिंह बरेडिया, नरेश चिरोठिया, मिथुन प्रजापति, राहुल डॉ मोहन सिंह, मदन उचौडिय़ा विजय रैंगर, रामनिवास कुशवाह, मुन्नी सिंह लोधी, राजेन्दर सिंह कुशवाह, मनीराम कुशवाह के साथ ओबीसी महासभा ग्वालियर की टीम उपस्थित रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









