पंजाबी वृद्ध दंपत्ति ने वृद्ध आश्रम में मनाई लोहड़ी
Jan 14 2022
ग्वालियर। माधव बाल निकेतन एवं वृद्ध आश्रम मैं बीते 8 माह से रह रहे पंजाबी दंपत्ति विजन एवं शशि विजन ने पूरे पारंपरिक तरीके से लोहड़ी का पर्व मनाया। वृद्ध आंटी और अंकल के साथ आश्रम में रह रहे वृद्धों ने भी गीत संगीत के साथ लोहड़ी की परिक्रमा दी एवं लोहड़ी की अग्नि में मूंगफली रेवड़ी फूले इत्यादि प्रसाद के रूप में डाले गए। इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन नूतन श्रीवास्तव, श्याम श्रीवास्तव, अधीक्षक सीमा सक्सेना, पुष्पा तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं वृद्धजन मौजूद रहे।
उधर पंजाबी समाज में लोहड़ी पर्व बड़े ही उत्साह से मनाया गया। पर करोना कॉल को देखते हुए शांति सद्भाव से मनाया गया। लोगों ने लोहड़ी का पूजन कर दीप प्रज्वलित किया।और अपने परिवार की सुख समृद्धि शांति के साथ देश की खुशहाली की कामना की। पंजाबी समाज के पंडित द्वारका नाथ शर्मा नेअपने पुत्र को पुत्र रत्न की प्राप्ति पर लोहड़ी पूजन किया। और लोहड़ी माता से देश से करोना खत्म करने की कामना की। यह जानकारी मीडिया प्रभारी राजू पंडित ने दी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









