मकर संक्रांति पर पतंग उत्सव का होगा आयोजन

Jan 13 2022

ग्वालियर। अपनी जिंदगी की उड़ान को ऊंचाइयों तक पहुचाने की सोच को लेकर अग्रवाल परिचय सम्मेलन रविवार 16 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर पतंग उत्सव का आयोजन करेगा। उक्त जानकारी राजेश ऐरन राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अग्रबन्धुयो की मिटीग में सभी को सबोधित करते हुए दी। उन्होंने बताया कि पतंग उत्सव का उद्देश्य लोगों में हाल ही में कोरोना जेसी महामारी से से जुझते हुये निराशा का वातावरण पैदा हुया है। यह पतंग उत्सव उत्सव लोगों में नई उमंग भरेगा। यह पतंग उत्सव सिटी पिलाजा शिन्दे की छावनी पर 16 जनवरी को दोपहर दो बजे प्रारंभ होगा, पतंग प्रतियोगिता भी होगी जिसमें प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। बैठक में नीलम शाह, ज्योति अग्रवाल ने बताया कि मकर संक्रांति पर तिल गुड़ से बने व्यंजन प्रतियोगिता भी आयोजित होंगी। मिटीग में विनीता तायल, कविता मंगल पूनम अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल मीरा अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, साधना गोयल, प्रीती बिंदल,वन्दना अग्रवाल, मुकेश सिंघल, अनिल गर्ग, शोर्य अग्रवाल, महेन्द्र अग्रवाल, शामिल हुए।