जेसीआई गुरुकुल की संयुक्त कार्यकारिणी की सभा सपन्न
Jan 13 2022
ग्वालियर। जेसीआई गुरुकुल की संयुक्त कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2022 के सभी कार्यकारणी सदस्यों को उनके पद की शपथ संस्था की मेंटर जेसी नम्रता महाडि़क द्वारा दिलवाई गयी।
अध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने वर्षभर होने वाले कार्यक्रमो की जानकारी दी एवं उपाध्यक्षों द्वारा वर्षभर के कार्यक्रमों की रूपरेखा बना कर सदन में रखी गयी। सभी बोर्ड मेंबर्स ने संस्था में नवीन सदस्यों को जोडऩे हेतु अपना कमिटमेंट दिया। मीटिंग में संस्था की मेंटर नम्रता महाडि़क, वर्ष 2022 के आईपीपी सुनील मिश्रा, वर्ष 2022 के अध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी, सचिव जितेंद्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रफुल गुप्ता, उपाध्यक्ष प्रबंधन नितिन गुप्ता, उपाध्यक्ष कार्यक्रम जेसी अतुल शर्मा, उपाध्यक्ष प्रशिक्षण जेसी अंकुर पांडेय, उपाध्यक्ष रामेश्वर गोयल, उपाध्यक्ष व्यवसाय विजेन्द्र सिंघल, उपाध्यक्ष पलिक रिलेशन एवं मार्केटिंग संदीप मंगल, पब्लिक रिलेशन ऑफिसर आकाश बरुआ, लेडी जेसी चेयरपर्सन सरिता गुप्ता, जेजे विंग चेयरपर्सन कृतिका महाडि़क एवं ग्रीटिंग चेयरपर्सन राजकुमार गर्ग उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









