हाथ में कट्टा लेकर लहराते हुए युवक के वीडियो ने पुलिस को किया चकरघिन्नी, तलाश में जुटी

Jan 13 2022

ग्वालियर। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक युवक अपने दोस्त के कंधे पर बैठकर डांस करते हुए हाथ में कट्टा लहराते हुए डांस करते नजर आ रहा है। इसके बाद वह फायरिंग भी कर रहा है। यह वीडियो काफी तेजी से चर्चित हो रहा है। सोशल मीडिया पर युवराज नाम से बने अकाउंट से यह जारी किया गया है। पुलिस के पास भी वीडियो पहुंचा है और पुलिस अब इस युवराज का पता लगा रही है। पुलिस अफसरों का कहना है कि साइबर टीम इस वीडियो के बारे में जानकारी जुटा रही है।
बुधवार देर रात से ग्वालियर के सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अफसरों में हलचल मची है। वीडियो में एक युवक अपने ही एक हम उम्र दोस्त के कंधे पर बैठकर डांस करते हुए नजर आ रहा है। युवक के राइट हैंड में एक कट्टा है। जिसे वह हवा में लहरा रहा है फिर वह कुछ सेकेंड बाद कट्टे से फायर कर देता है। वीडियो में गोली चलाने के बाद वही युवक कट्टे को खोलकर अपने दातों से कट्टे के बैरल में लगे कारतूस को बाहर निकालता है और फिर लोड करता है। इस दौरान वह झूमता हुआ नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर सामने आया यह वीडियो कुछ ही देर में काफी वायरल हो गया है।
जब पुलिस ने जानकारी जुटाई तो देखा कि सोशल मीडिया के फेसबुक आईडी से यह वीडियो अपलोड हुआ है। यह आईडी किसी युवराज सिंह के नाम से बनी है। यह युवराज कौन है और कहां का रहने वाला है, यह अभी तक पुलिस को पता नहीं चला है। पर पुलिस की साइबर टीम पता लगा रही हैं कि यह खुलेआम कट्टा कौन लहरा रहा है और यह युवराज सिंह कौन है। पता चलते ही पुलिस कार्रवाई करेगी।
एएसपी क्राइम राजेश दंडौतिया ने इस बारे में बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस पता लगा रही है कि वीडियो में कट्टा लहराने और फायरिंग करने वाला कौन है।