ऊर्जा मंत्री तोमर ने पैदल भ्रमण पर निकले, स्कूल पहुंचकर पूछा-बच्चों कोई दिक्कत तो नहीं
Jan 11 2022
ग्वालियर। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर मंगलवार सुबह अपने विधानसभा क्षेत्र में पैदल भ्रमण पर निकले। इस दौरान उन्होंने जति की लाइन स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इसके बाद सीवर एवं सफाई व्यवस्था को लेकर निगम अफसरों की जमकर क्लास ली और निर्देश दिए कि तत्काल सफाई कराई जाए।
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ग्वालियर प्रवास के दौरान अक्सर अपने विधानसभा क्षेत्र में पैदल या साइकिल पर भ्रमण पर निकलते हैं। इस दौरान वह स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी भी लेते हैं। इसी क्रम में मंगलवार को सुबह कलेक्ट्रेट में मीटिंग के बाद ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण के लिए निकले। वह जति की लाइन स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय में पहुंचे। मंत्री जब कक्षा में पहुंचे तो सभी बच्चों ने खड़े होकर गुड मार्निंग कहा, इस पर मंत्री ने सभी बच्चों का अभिवादन स्वीकार कर उनको बैठने के लिए कहा। इसके बाद बच्चों से पूछा कि आप लोगों को कौन से सर पढ़ा रहे हैं। इसके बाद बच्चों से पूछा कि आप लोगों को पढ़ाई में किसी प्रकार की कोई दिक्कत तो नहीं है, इस पर बच्चों ने बताया कि उनको कोई दिक्कत नहीं है। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा मंत्री को स्कूल की कुछ समस्याओं से अवगत कराया गया। साथ ही स्कूल के शिक्षक के द्वारा कुछ मांगों का पत्र भी मंत्री को सौंपा गया। मंत्री स्कूल का निरीक्षण करने के बाद जति की लाइन में जनसमस्याओं का जायजा लेने के लिए पहुंचे। यहां पर सफाई एवं सीवर की समस्या सामने आई। इस पर मंत्री ने निगम अफसरों की क्लास लेते हुए कहा कि सड़कों पर कहीं भी गंदगी नहीं मिलना चाहिए, साथ ही सीवर भी सड़कों पर बहता नहीं मिलना चाहिए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









