रामदास घाटी हाकर्स जोन पार्क के पास बांधे मवेशी, गंदगी फैल रही
Jan 11 2022
ग्वालियर। रामदास घाटी स्थित हाकर्स जोन पार्क के बाहर अवैध तरीके से मवेशी बांधे जा रहे हैं। नगर-निगम द्वारा कार्रवाई न होने से धीरे-धीरे इनकी संख्या में इजाफा हो रहा है। मवेशी मालिक गोबर और कचरे को सड़क किनारे फेंक रहे हैं। जिससे सड़ांध उठ रही है और मच्छर पनप रहे हैं। बता दें कि हाकर्स जोन के पास नगर-निगम ने पार्क और हाकर्स जोन विकसित किया है।
पार्क की दीवार के सहारे यहां रहने वाले स्थानीय लोगों के द्वारा दुग्ध उत्पादन के मकसद से पाले गए मवेशियों को सड़कों पर बांधा जा रहा है। ऐसा करके दूध उत्पादक तो व्यापार कर आर्थिक लाभ ले रहे हैं लेकिन परेशानी आसपास क्षेत्र में रहने वाली जनता को हो रही है। मवेशियों द्वारा फैलाई जा रही गंदगी, गोबर आदि से नाले-नालियां चोक हो जाती है।
वहीं गोबर-मल मूत्र से पैदा होने वाली सड़ांध व खतरनाक बेक्टीरिया से संक्रामक बीमारियां फैलने का डर बना रहता है। गंभीर बात यह है कि जो लोग अपने पालतू मवेशी सड़कों पर बांध रहे हैं। उनके खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। खास बात यह है कि अधिकांश लोग अपने पालतू मवेशियों को दूध निकालने के बाद सड़कों पर खुला छोड़ देते हैं। जिससे वे कॉलोनियों की गलियों में इधर-उधर घूमते रहते हैं। जिससे सड़कों पर गंदगी भी होती है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









