नि:शुल्क बीपी व मधुमेह शिविर में 154 लोगों ने कराया परीक्षण

Jan 11 2022

ग्वालियर। लायंस क्लब सेंट्रल के तत्वावधान में नि:शुल्क मधुमेह (शुगर) एवं बीपी जांच शिविर रतन कॉलोनी कयुनिटी हॉल, जीवाजीगंज में इंडस हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित किया गया। शिविर में 154 महिलाएं एवं पुरुषों की मधुमेह, बीपी की निशुल्क जांच की गयी।
शिविर में सुनील गोयल एवं जेएस गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। सेवा कार्य में इंडस हॉस्पिटल के डॉ रजनीश नीखरा भी शामिल रहे। शिविर का संयोजन रोशन गाबरा ने किया। लॉयन्स क्लब ग्वालियर सेन्ट्रल के अजय सप्रा,  मुकेश भाटिया, अजय बत्रा, सहित सदस्य विवेक सेठी, अमित अयलानी, अनिल मालिक, गिरीश गाबरा के सानिध्य में नि:शुल्क शिविर सपन्न हुआ।