सर्द हवाएं चलने से ठिठुरन शरीर पर चिपक रही ठंड

Jan 11 2022

ग्वालियर। उत्तर भारत में हाल ही में पहुंचे पश्चिमी विक्षोभ के असर से ग्वालियर अंचल में बारिश हुई है। इस दौरान कहीं-कहीं ओले भी गिरे हैं। उधर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत के पहाड़ों पर जबर्दस्त बर्फबारी भी हुई है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के मंगलवार को आगे बढऩे की संभावना है। इसके चलते शहर में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। इस दौरान शीतलहर भी चल रही है। गत दिवस ग्वालियर में 08 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। मौसम विभाग के अनुसार अलग-अलग स्थानों पर बने वेदर सिस्टम अब कमजोर पड़ गए हैं। उत्तर भारत वर्तमान में कड़ाके की ठंड की चपेट में है। हवा का रुख भी उारी हो गया है।
उत्तार भारत की तरफ से आ रही सर्द हवाओं के कारण मध्यप्रदेश में रात के तापमान में गिरावट होने लगी है। इधर सर्दी में लोगों की हालात खराब है, शरीर से ठंड गर्म कपड़े पहने होने के बाद भी चिपक रही है।