ट्रक ड्राइवरों एबं क्लीनर्स के लिए नि:शुल्क नेत्र जांच कर चश्मे वितरित किए

Jan 11 2022

ग्वालियर। एफपीएआई इंडिया ग्वालियर द्वारा साइट्सेवर्स इंडिया के सहयोग से झांसी दतिया हाईवे पर ट्रक ड्राइवरों एवम क्लीनर्स के लिए नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। 
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे शंकर नेत्रालय के संचालक महेश कुमार मौजूद रहे। उन्होने अपने उद्वोधन मे सभी ट्रक ड्राइवरों को सड़क सुरक्षा पर जागरूक किया और बताया कि हमेशा रोड पर अपनी निगाह बना कर गाड़ी चलाए साथ ही उन्होने ट्रक ड्राइवर को चश्मे भी वितरित किए।
कार्यक्रम का मार्गदर्शन संस्था की शाखा प्रबंधक श्रीमती नीलम दीक्षित द्वारा ऑनलइन जानकारी दी। उन्होने सभी को स्वास्थ्य पर हमेशा जागरूक रहने की अपील की साथ ही उन्होने बताया की किस प्रकार साइटसेवर्स के सहयोग से लगातार ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन होता रहेगा। उन्होने ट्रक ड्राइवरों एवम क्लीनरों को कोविड जैसी घातक बीमारी से बचाव के बारे में जानकारी दी साथ ही उन्होंने सभी लोगो को एचआईवी/एड्स जैसी बीमारी से बचाव पर चर्चा की।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में अच्छेंद्र सिंह कुशवाह उपस्थित रहें। उन्होंने सभी को संस्था द्वारा चलाई जा रही नवीन गतिविधियों एवम किस प्रकार ड्राइवर्स एबं क्लीनर्स को संस्था से जोड़कर लाभ दिया जा सकता है इस विषय पर जानकारी दी। साथ ही उन्होने एचआईवी एड्स जैसी घातक विमारी से बचाव पर विस्तार पूर्वक जानकारी दीं  
कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की और से डॉ. महेश कुमार ने सभी का नेत्र परिक्षण किया एबं उन्हें चश्मे वितरित करवाये। शिविर के माध्यम से 58लोगो को लाभ दिया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्था के अच्छेंद्र सिंह कुशवाह द्वारा किया गया।