हवन पूजन के साथ श्रीमद् भागवत कथा संपन्न

Jan 10 2022

ग्वालियर। ग्वालियर बालाजी दरबार में चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का आयोजन समापन हो गया है। जो सात दिनों तक कथा बाचक पंडित घनश्याम शास्त्री के मुखारविंद से श्रोताओं को कथा का रसपान कराया गया। आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के समापन्न अवसर पर सोमवार को विशाल भंडार का आयोजन जाएगा गया। जिसमे भागवताचार्य पंडित घनश्याम शास्त्री ने भक्तों के बीच पहुँचकर आशीष बचन प्रदान किये। कथा में परीक्षित ने भगताचार्य की विदाई की गई इस अवसर पर बालाजी दरबार के महंत नरेंद्र मिश्रा मौजूद रहे।