जीवन में खुश रहने के लिए परिस्थितियों पर निर्भर न रहें-मिनी अग्रवाल

Jan 10 2022

ग्वालियर। गुरूकुल ड्रीम फांउडेशन द्वारा आयोजित साप्ताहिक वेबिनार में मुख्य वक्ता के रूप मे असिस्टेंट कमिश्नर नगर निगम ग्वालियर मिनी अग्रवाल उपस्थित रही। जिसमें युवाओं से बात करते हुए वक्ता ने कहा कि युवा शॉर्टकट के पीछे न भागें जीवन में खुश रहने के लिए परिस्थितियों पर निर्भर न रहें चाहें। कैसी भी विपरीत परिस्थिति हो धैर्यता के साथ अपने सपने को पूरा करने के लिए जुटे रहे मंजिल आपके कदम चूमेगी।
आज की युवा पीढ़ी भविष्य के भारत की निर्माता है। इसलिए युवाओं को सही मार्गदर्शन देने की आवश्यकता है। संघर्ष के बाद मिलने वाली सफलता देर तक टिकती है। युवा शॉर्टकट के पीछे न भागें जीवन में खुश रहने के लिए परिस्थितियों पर निर्भर न रहें चाहें। कैसी भी विपरीत परिस्थिति हो धैर्यता के साथ अपने सपने को पूरा करने के लिए जुटे रहे मंजिल आपके कदम चूमेगी। वेबिनार संचालन सोम्या तोमर तथा आभार आकाश बरूआ ने किया इस अवसर पर हिमांशु अग्रवाल, प्रज्ञा श्रीवास्तव, आयुषी अग्रवाल, दिव्यांशी जैन, तान्या तोमर सहित गुरूकुल के सभी सदस्य मौजूद रहे।