भाजपा पिछड़ा वर्ग की संगोष्ठी में प्रबुद्धजनों का किया सम्मान
Jan 10 2022
ग्वालियर। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा महानगर ग्वालियर ने निजी होटल में आयोजित पिछड़ा वर्ग प्रबुद्धजन संगोष्ठी में पिछड़ा वर्ग के प्रबुद्धजनों को सम्मान किया गया। इस अवसर पर भाजपा संगोष्ठी को भाजपा प्रदेश मंत्री मदन कुशवाह, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य समीक्षा गुप्ता, भाजपा प्रदेश सहमीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरी पाल ने प्रबुद्धजन संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की इस ओछी हरकतों के कारण आज केवल मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश के पिछड़ा वर्ग समाज के सामने कांग्रेस के षड्यंत्र की कलई खुल गई है। इस धोखे के लिए कांग्रेस और कमलनाथ को प्रदेश में ओबीसी वर्ग से माफी मांगना चाहिए।
इससे पूर्व भाजपा नेताओं ने डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पमाला कर दीपप्रज्जलन कर संगोष्ठि का शुभारंभ किया। स्वागत भाषण जिलाध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने दिया इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता गंगाराम बघेले, रमेश सेन, जण्डेलसिंह गुर्जर, लोकेन्द्र सिंह, बृजेश गौड़, आंसू श्रीवास, राजू कुशवाह, रामकिशन प्रजापति, राजू गुर्जर, संजय पवैया, काशीराम, संजीव राजपूत, उमेद यादव, सतीश कौरव, नारायण बघेल, आशा कौरव, बबिता सेन, सुनीता किरार, दिव्या कुशवाह, उमा चौरसिया, महेश राजपूत, अभिषेक हर्षाना तथा नीरज लोधी सहित अनेक पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नारायण दास प्रजापति ने किया आभार धर्मवीर राठौर ने किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









