कमिश्नर, कलेक्टर, एसपी ने लगवाया बूस्टर डोज
Jan 10 2022
ग्वालियर। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना टीकाकारण अभियान के तहत सोमवार से जिले में बूस्टर डोज लगाना शुरू कर दिया। यह बूस्टर डोज फ्रंट लाइन वर्कर के साथ ही 60 वर्ष से अधिक बीमार लोगों को लगाया जा रहा है। लोगों को बूस्टर डोज के लिए जागरूक करने के लिए सोमवार को संभागीय आयुक्त अशीष सक्सेना, कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह एवं एसएसपी अमितसांघी ने बूस्टर डोज लगवाया और 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को अपील की है कि जो लोग इसके पात्र है वह जरूर वैसीन की बूस्टर डोज लगवाएं।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की माने तो यह बूस्टर डोज उन्हीं बुजुर्गों को लगाया जा रहा है जिनकों कोरानी की वैक्सीन का दूसरा डोज लगाए जाने के 9 माह पूरे हो गए हैं। उन्हें बूस्टर डोज लगाया जा रहा है। बूस्टर डोज के तोर वही वैक्सीन लगाई जा रही है जो जिस वैक्सीन की पहले डोज लगी है। इसके साथ ही 15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकारण भी साथ में चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग को डीएम के निर्देश के मुताबिक मंगलवार तक 15 से 18 आयुवर्ग के बच्चों को टीकाकरण का शत प्रतिशत लक्ष्यहासिल करना है। शासन द्वारा दिए गए टारगेट के मुताबिक इस आयुवर्ग के 1.42 लाख बच्चों को कोरेाना की वैसीन लगाई जानी है।
30 लाख से अधिक लग चुकी है डोज
अभियान 16 जनवरी 2021 से शुरू हुआ था ग्वालियर जिले में कुल 1628694 लोगों का वैसीनेशन होना है। अभी अब तक जिले में 30 लाख 98 हजार 688 टीका लग चुका है। इन मे पहला टीका 1623244 को पहली डोज एवं 1474138 लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है।
इसके साथ ही 15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण कार्यक्रम भी चल रहा है। इसके लिए जिले में कुल 1.42 लाख बच्चों को वैक्सीन लगनी हैं। अभी तक 63667 बच्चों को कोरोना के वैक्सीने के तौर पर कोवेक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। तीसरी लहर की रफ्तार जारी।
कोरोना के एक्टिव केस बढ़कर पहुंचे 989 पर
कोरोना महामारी की तीसरी लहर ने साल के पहले दिन से रफ्तार पकड़ी है वह दिनों दिन काफी तेज गति से बढ़ती जारही है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में रविवार को करीब तीन सैकड़ा मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें चार मरीज ऐसे पाए गए हैं जो दूसरी बार कोरोना संक्रमित हुए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में कुल 5379 संदिग्ध मरीजों के सेंपल की रिपोर्ट जारी कि जिसमें 291 में कोरेाना पॉजिटिव पाए गए हैं इनके अलावा 23 मरीज ऐसे हैं जो कि कोरोना संक्रमित हैं, लेकिन वह दूसरे जिलों के निवासी है इसलिए उन्हें स्वास्थ्य विभाग ने अपनी रिपोर्ट में शामिल नहीं किया है, लेकिन वह ग्वालियर जिले में ही उपचार ले रहे हैं।
अगर इन मरीजों को जोड़ लिया जाए तो 24 घंटे के भीतर 300 से अधिक मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना का संक्रमण जिस गति से बढ़ रहा है उनसे आम आदमी से लेकर स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारियों को भी चिंता में डाल दिया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









