कोरोना: दूसरी लहर जैसे नहीं बनें हालात, बेड ऑक्सीजन की करें पर्याप्त व्यवस्था: सिलावट
Jan 10 2022
ग्वालियर। कोरोना महामारी की रफ्तार ग्वालियर जिले में काफी तेजी से बढ़ रही है। कोरोना की तीसरी लहर की तैयारियां को जांचने के लिए प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट सोमवार की सुबह सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान श्री सिलावट सुपरस्पेशिलिटी अस्पताल पहुंचे यहां पर उन्होंने करीब 30 मिनट निरीक्षण किया और आईसीयू से लेकर वार्डों का व ऑक्सीजन प्लांट भी देखा। इस मौके पर उन्होंने अस्पताल प्रबंधन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोरोना की तीसरी लहर में दूसरी लहर जैसे हालात नहीं होने चाहिए और अस्पतालों में कोरोना के मरीज उपचार के लिए परेशान नहीं होना चाहिए। इसके लिए सरकारी अस्पतालों में पर्याप्त बेड के साथ-साथ ऑक्सीजन की व्यवस्था होनी चाहिए। इस निरीक्षण के दौरान श्री सिलावट सुपरस्पेशिलिटी में लगे ऑसीजन प्लांट पर भी पहुंचे ऑक्सीजन की सप्लाई चेक की।
निरीक्षण के दौरान सुपरस्पेशिलिटी में सफाई व्यवस्था से संतुष्ठ नजर आए और उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से कहा कि इस प्रकार की सफाई रोज होनी चाहिए। इस मौके पर सुपरस्पेशिलिटी अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर जीएस गुप्ता, जेएएच अधीक्षक, सीएमएचओ डॉटर मनीष शर्मा सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। इसके उपरांत श्री सिलावट निर्माणधीन एक हजार बिस्तर के अस्पताल के सी ब्लॉक पहुंचे और उन्होंने मौके पर मौजूद अधीक्षक डॉक्टर आरकेएस धाकड़ को निर्देश दिए कि सी ब्लॉक का काम जल्द पूरा कराए इसके साथ ही जरूरत पड़ेगी तो हजार बिस्तर के अस्पताल में भी मरीज भर्ती किए जाएंगे।
प्रभारी मंत्री सिलावट के निरीक्षण के दौरान कमल माखीजानी, संभागीय आयुक्त आशीष सक्सेना, कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, पुलिस अधीक्षक अमित सांघी, एडीएम इच्छित गढ़पाले, अधीक्षक जेएएच डॉ. आरकेएस धाकड़, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष शर्मा सहित विभागीय अधिकारी और चिकित्सकगण उपस्थित थे।
ऑक्सीजन सिलेंडर गायब करने वाले नहीं छोड़े जांएगे
इस निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने दूसरी लहर के दौरान गायब हुए ऑक्सीजन सिलेंडर के मामले में खासी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अस्पताल से ऑसीजन सिलेंडर गायब होना दुर्भाग्यपूर्ण घटना हैं। इसकी पुलिस द्वारा जांच की जा रही हैं और जो भी इस कांड में लिप्त होगा उसे छोड़ा नहीं जाएगा फिर चाहे वह कोई भी हो। गौरतलब है कि अंचल के सबसे बड़े अस्पताल जयारोग्य चिकित्सालय समूह के अस्पताल से कोरोना की दूसरी लहर के दौरान 300 ऑक्सीजन सिलेंडर गायब हो गए जिनका प्रबंधन आज तक पता नहीं लगा पया है कि आखिर यह सिलेंडर गए तो कहां गए।
भोजन वितरण केन्द्र पर चखी खीर
इस निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री समासेवी संस्था सेवाभाव समिति द्वारा चलाए जा रहे निशुल्क भोजन वितरण केन्द्र पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने मरीजों व उनके परिजनों को बांटी जा रही खीर का स्वाद भी चखा। मौके पर मौजूद समिति के अध्यक्ष रमेशचंद्र गोयल (लल्ला) का हौसला अफजायी करते हुए कहा कि आपलोग बहुत अच्छा काम कर रहें हो यहीं सच्ची मानवसेवा हैँ आपका सम्मान होना चाहिए। इस अवसर पर अध्यक्ष श्री गोयल ने प्रभारी मंत्री को बताया कि उनकी संस्था पिछले 7 सालों से उनकी संस्था निश्ुाल्क भेाजन बांट रहीं और कोरोना काल में दो लाख लोगों को निशुल्क भोजन कराया गया है। इस अवसर पर संस्था के सुनील सिंघल, एमआर अग्रवाल एवं दीपक जैन आदि मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









