हेरिटेज साइकिलिंग रैली निकाली

Jan 09 2022

ग्वालियर। यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ग्वालियर द्वारा राज्य शाखा द्वारा निर्देशित हेरिटेज वाक कार्यक्रम के तहत हेरिटेज साइकिलिंग कार्यक्रम का आयोजन रविवार 9 जनवरी को किया गया। शहर के ह्रदय स्थल महाराज बाड़े से सभी साइकिलिस्ट प्रात: 6:30 पर निकले। रैली सर्राफा बाजार, फालके बाजार, शिंदे की छावनी होते हुए फूलबाग से अपने शेष साथियों के साथ महारानी लक्ष्मीबाई के समाधि स्थल पर पहुँचे और अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। पडाव, लोको, तानसेन नगर, हजीरा होते हुए संगीत सम्राट तानसेन के समाधि स्थल पर पहुंचे। यहाँ से ग्वालियर किले के प्रवेश स्थल किला गेट पर रुके। लौटते हुए कोटेश्वर महादेव मंदिर, लक्ष्मण तलैया से होते हुए हाईकोर्ट घोडा चौक पर साइकिल ट्रेक पूरा किया। लगभग 17 कि मी का साइकिल ट्रेक पोहा, जलेबी, उपमा के नाश्ते के साथ संपन्न हुआ।
सुबह के मनमोहक वातावरण में ठण्डे पर्यटक स्थलों का आनंद सभी ने लिया।  कार्यक्रम संयोजक सह सचिव दुर्गेश चौरसिया रहे। साइकिल ट्रेक में रामनारायण मिश्रा, गोरव सिंघल, संतोष दास, मुकेश बंसल, प्रतीक पाठक, नीरज भटीजा, अरुण सिंघल आदि ने भाग लिया। शैलैन्द्र माहौर, सुनील सोनी, पवन गर्ग, जयदेव गुप्ता आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहे।