कोरोना संकट के समय स्वयंसेवकों ने किया सराहनीय कार्य: बनवारिया

Jan 09 2022

ग्वालियर। समाज सेवा का कार्य करने वाला संगठन राष्ट्रीय सेवा योजना है जिसमें एनएसएस स्वयंसेवक स्वेच्छा से जाकर समाज में सेवा का कार्य करते हैं इसके लिए जिला प्रशासन ग्वालियर द्वारा कोरोना की पहली वा दूसरी गंभीर स्थिति में कोरोना निगरानी समिति में राष्ट्रीय सेवा योजना माधव महाविद्यालय के स्वयंसेवक एसडीएम अनिल बनवारिया के मार्ग दर्शन में एनएसएस स्वयंसेवक डॉ. संजय पाण्डेय के साथ उपस्थित होकर सफलता पूर्वार्क कार्य किया। कोरोना संकट में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवको को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडीएम अनिल बनवारिया, विशिष्ट अतिथि रविकांत अदालतवाले, डॉ.मनोज चतुर्वेदी, डॉ. मनोज अवस्थी,डॉ संजय पाण्डेय एव विकास शुला उपस्थित थे।
एसडीएम बनवारियां ने बताया की एनएसएस स्वयंसेवक ऐसे अनुशासित एवं कर्मठ होते है जिन्होंने भयानक कोरोन काल में घरों से बाहर आकर समाज के लिए जागरूकता का कार्य किया जिस समय लोग कोरोना के डर से घर में कैद थे। कोरोना काल में डॉ. संजय पाण्डेय के मार्ग दर्शन में यह स्वयंसेवक जोश से भरे हुए थे। साथ ही साथ अपने आप को सुरक्षित रखते हुए समाज को जागरूक करने का कार्य कर रहे थे। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए हम कोरोना को फिर से हराने के लिए इन स्वयंसेवको को कोरोना निगरानी समिति में शामिल कर जागरूकता का अभियान चलाएंगे।
कार्यक्रम का संचालन डॉ.संजय पाण्डेय एवम आभार प्राचार्य डॉ. मनोज चतुर्वेदी ने किया। कोरोना काल में सम्मानित स्वयंसेवक को देखते हुए नव प्रवेशित स्व्यमसेवकों ने अपने आप को भी इस कोरोना निगरानी समिति ने जोडऩे का आग्रह किया और समाज में अच्छा कार्य कर सके इसके लिए अपनी कर्तव्य निष्ठा दिखाई।
कार्यक्रम में डॉ. शिव कुमार शर्मा, डॉ. संतोष शर्मा उपस्थित थे। कोरोना योध्याओं के रूप में सम्मानित स्वयंसेवक अनिरुद्ध शर्मा, अंकुश अरोरा, शीतल नामदेव, शिवांगी गुरुंग, विश्वजीत,सोनिया शर्मा, वैष्णवी शर्मा, अंकुर चौरसिया, सिया, हेमंत, मोहित,रोहित, लक्ष्मण, अंजली, शिवम, अभय, पूर्वी।