महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर पूजा ने दिए खिलाडिय़ों को टिप्स

Jan 09 2022

ग्वालियर। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वल्र्ड रिकॉर्ड बनाने वाली इंडियन महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर खिलाड़ी पूजा वस्त्राकर ग्वालियर में एमपीसीटी क्रिकेट ग्राउंड कैलाशवासी माधवराव सिंधिया स्पोट्र्स क्रिकेट अकादमी पहुंची जहां अकादमी के अध्यक्ष संजय क_ल, अकादमी के सचिव मधुराज शर्मा, ग्राउंड प्रभारी आशुतोष बोहरे ने उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश अंडर 19 टीम की कप्तान रह चुकीं एवं नेशनल अंडर-19 गल्र्स वन-डे चैलेंजर ट्रॉफी मे टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकीं कुमारी अनुष्का शर्मा, बीसीसी आई ट्रेनर श्रेयांशी सिंह, अकादमी के सदस्य विकास सोनी, पूर्व क्रिकेटर शिव कुमार शर्मा, कुमारी ट्विंकल शर्मा, कुमारी रश्मि गुर्जर, कुमारी तस्मिया रहमान, कुमारी रितिका गर्ग, कुमारी सलोनी दूबोलिया, कुमारी ज्योत्सना जादौन, कुमारी पूनम गुर्जर, कुमारी क्रषिका भदौरिया शामिल थे।
इस बीच अकादमी की महिला टीम एवं चंबल टीम के मध्य एक प्रदर्शन मैच खेला गया, जिसमें मध्यप्रदेश की अंपायर सुश्री अंजनी शर्मा एवं साधना गोसाईवाल के द्वारा मैच कराया गया। इस बीच ऑलराउंडर खिलाड़ी पूजा वस्त्राकर ने खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें दिए खेल संबंधी टिप्स।