कांग्रेस ने ओबीसी को छला-धाकड़

Jan 09 2022

ग्वालियर। ग्वालियर जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग ग्रामीण की रविवार को संगोष्ठी का आयोजन विक्की फैक्ट्री हनुमान मंदिर पर आयोजित किया गया, कार्यक्रम प्रभारी पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता ने की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ग्रामीण पिछड़ा वर्ग मोर्चा भाजपा गिर्राज धाकड़ ने की। संचालनआभार शैलेंद्र सिंह गुर्जर सिरौल ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत से हुआ तत्पश्चात कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती समीक्षा गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस ने ओबीसी के साथ अन्याय किया है पहले पंचायत चुनाव में आरक्षण पर न्यायालय से रोक लगाई फिर 27 परसेंट आरक्षण का विरोध नौकरियों में किया अब भाजपा ने कांग्रेस की कथनी और करनी दोनों उजागर कर दी हैं। अब ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण सुप्रीम कोर्ट से दिला कर अपना वादा पूरा किया है।
जिला अध्यक्ष गिर्राज धाकड़ ने बताया कि कांग्रेस ने ओबीसी को आजादी से अभी तक छला है कभी ओबीसी के हक के लिए नहीं लड़ी है। ओबीसी ने अपनी लड़ाई भाजपा के बैनर पर लडऩा सीख लिया है अब उन्हें उनका हक दिया जा रहा है। न्यायालय से 27 प्रतिशत मेडिकल में आरक्षण दिया है और पंचायतों में भी आरक्षण दिलाएंगे। कार्यक्रम में मुलायम यादव,सतीश बिधूड़ी, परमाल सिंह, मुकेश पटेल, राघवेंद्र सिंह, धीरू रावत, नरेश रावत, करण, देवकरण राजपूत, मनीष अरोरा आदि उपस्थित रहे।