ग्वालियर में टीकाकरण में बाधक बना मौसम, शनिवार को भी रफ्तार रही धीमी
Jan 08 2022
ग्वालियर। बारिश ने शनिवार के टीकाकरण पर पानी फेर दिया। सुबह के समय कड़ाके की ठंड के कारण टीकाकरण केंद्र खाली पड़े रहे। सुबह दस बजे तक एक दो लोग ही टीकाकरण केंद्र पर टीका लगवाने के लिए पहुंचे। जबकि स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को 120 स्कूलों में बच्चों के टीकाकरण के लिए केंद्र बनाए हैं, लेकिन मौसम का असर केंद्रों पर खासा दिखाई दिया। केंद्रों पर जहां रोज लंबी-लंबी लाइन लग रही थी, वहीं आज केंद्र खाली पड़े हुए थे।
खास बात यह है कि टीकाकरण को रफ्तार देने के लिए शहर में 38 केंद्र बनाए गए हैं, जबकि बाकी केंद्र ग्रामीण क्षेत्र में बनाए हैं। पिछले दो दिन से वैक्सीन की कमी के कारण शहर में ही टीकाकरण किया जा रहा था, इसलिए इस बार ग्रामीण में अधिक केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा व्यस्कों का टीकाकरण भी रखा गया है, लेकिन बीती रात को शहर में हुई बारिश के कारण सुबह बहुत कम बच्चे स्कूल में टीका लगवाने पहुंचे। साथ ही केंद्रों पर टीम भी देरी से पहुंची।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









