हल्की फुहारों के बाद सूरज से आंशिक राहत

Jan 08 2022

ग्वालियर। शनिवार को सुबह 8:30 बजे बूंदाबादी हुई। आसमान पर बादलों का डेरा रहा। ठीक 9:40 बजे मौसम एकदम से खुल गया और सूर्य देवता पूरी तरह से प्रकट हो गए। जिससे सर्दी से राहत मिल रही है। इससे पूर्व कल रात को 11:30 बजे तेज बारिश से सर्दी बढ़ गई। फुहार के साथ सर्द हवा भी चली, जो शूल की तरह से चुभती रही। सुबह दृश्यता कम देखने को मिली।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में बारिश के आसार बने रहेंगे। दिन में पारा सामान्य से नीचे ही रहेगा। गरज चमक के साथ दिन में एक से दो बार तक बारिश हो सकती है। बता दें कि जमू कश्मीर से शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ गुजरा है। इससे भारी बर्फबारी हो चुकी है। जैसे ही हवा का रुख उत्तरी होगा, यह हवा अपने साथ बर्फीली ठंडक लेकर आएगी। हवा की गति तेज रहने वाली है, जिससे रात में कड़ाके की ठंड रहेगी। मकर संक्रांति पर कड़ाके की ठंडने पडऩे का अनुमान है।