बिना मास्क ना निकलें घर से बाहर स्मार्ट सिटी की आईटीएमएस प्रणाली द्वारा शुरू की गई चालानी कार्रवाई
Jan 08 2022
ग्वालियर। कोरोना महामारी की तीसरी लहर की सभावना व शहर में बाढ़ रहे कोविड संक्रमण संख्या के मद्देनजर मास्क पहन कर हाई घर के बाहर निकलने की हिदायत प्रशासन द्वारा दी गई है। इस क्रम में ग्वालियर में बिना मास्क घूमने वालों पर गत कुछ दिनों से चालानी कार्यवाही की जा रही है। लोगों में कोविड कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन करवाने हेतु अब स्मार्ट सिटी की आईटीएमएस परियोजना भी लोगों पर नजऱ रखेगी। इसी क्रम में शनिवार से यह स्मार्ट सिस्टम द्वारा बिना मास्क लगाए घूम रहे लोगों को चिन्हित कर चालान भेजा जाएगा। ग्वालियर स्मार्ट सिटी सीईओ जयति सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा लागू किये गये आईटीएमएस सिस्टम के हाई रेजोल्यूशन कैमरे के माध्यम से ऐसे वाहन चालकों को चिन्हित किया जा रहा है जो बिना मास्क सड़क पर आवागमन कर रहे हैं। ऐसे लोगों को वाहन क्रमांक के आधार पर चालान भेजे जाएँगे।
गौरतलब है कि बिना मास्क उल्लंघन पर 100 रु चालान वसूलने का प्रावधान जिला प्रशासन द्वारा किया गया था। श्रीमती सिंह ने बताया कि पहले दिन 15 लोगों का चालान आईटीएमएस प्रणाली द्वारा काटा गया। जयति सिंह ने बताया कि ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा अत्याधुनिक की सहायता से आईटीएमएस प्रणाली को लागू किया गया है। इस प्रणाली के अन्तर्गत अब बिना मास्क वाहन चलाने वाले व्यक्तियों के चालान स्मार्ट सिटी के कमांड कंट्रोल सेंटर द्वारा काटना शुक्रवार से शुरू किए गए हैं। हमारा ध्येय लोगों में कोविड अनुरूप व्यवहार के प्रति सजगता पैदा करना है जिससे संक्रमण को रोका जा सके ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा स्पीड गवर्नेंस 15 कैमरों की सहायता से ऑटमैटिक नबर प्लेट रेकगनिशन सिस्टम की मदद से इस मुहिम को चला रही है। शहर के विभिन्न स्थलों पर बिना मास्क वाहन चला रहे लोगों पर चालानी कार्यवाही स्मार्ट सिटी द्वारा इस अभियान के तहत पहले ही दिन की गई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









