शारीरिक दूरी दरकिनार, मास्क का नहीं पता, नियमों पर भारी लापरवाही
Jan 08 2022
ग्वालियर। कोराना वायरस के संक्रमण की रफ्तार ग्वालियर में थमने का नाम नहीं ले रही है। बढ़ते संक्रमण के बावजूद यहां न तो लोग मास्क पहन रहे हैं और ना ही शारीरिक दूरी का पालन किया जा रहा है। पुलिस भी अपनी भूमिका सही ढंग से नहीं निभा रही है। यही वजह है कि लोग बेखौफ बाजार में बिना मास्क के घूम रहे हैं। महाराज बाड़ा और इससे सटे माधवगंज और अन्य बाजारों में देखा कि भीड़ इस कदर हावी है कि कि इससे संक्रमण के फैलाव का डर लगातार बढ़ता जा रहा है। कोरोना की तीसरी लहर और भी खतरनाक बताई जा रही है। बाजारों में कोविड नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं।
महाराज बाड़ा क्षेत्र में जिस तरीके से बाजारों में लोग बिना मास्क लगाए घूम रहे हैं। इससे यही जाहिर होता है कि यहां न तो लोग जागरूक हैं और ना ही पुलिस अपना काम ठीक से कर रही है। वहीं लोग शारीरिक दूरी का पालन भी नहीं कर रहे हैं। बाड़ा पर स्थित चौकी में पुलिसकर्मी तो थे, लेकिन वे भी कोविड-19 के नियमों का पालन कराने में दिलचस्पी नहीं ले रहे थे। इलाके में लोगों को कोविड को लेकर जागरूक भी नहीं किया जा रहा है। यही वजह है कि लोग बेखौफ यहां घूमते दिखाई दे रहे हैं।
कहीं हो रहा पालन तो कहीं दिखी लापरवाही
महाराज बाड़ा स्थित सुभाष मार्केट, टोपी बाजार, नजरबाग मार्केट और माधवगंज के स्काउट गाडर्स और रॉसी टॉकीज के आसपास के बाजार में लोग बेपरवाह दिखे। खरीदारों की भीड़ इस कदर हावी थी कि कहीं नियमों का पालन हुआ तो कहीं दुकानदार और ग्राहकों ने नियम को ताक पर रखकर सामान बेचा और खरीदा। अधिकांश दुकानदारों और ग्राहकों ने सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं किया। कुछ दुकानदारों और ग्राहकों ने तो मास्क तक नहीं पहने हुए थे।
फड़ संचालक नहीं मान रहे नियम
बाड़ा और अन्य क्षेत्र में सबसे ज्यादा फुटपाथी दुकानदार नियमों की अवहेलना करते दिखाई दे रहे हैं। ओल्ड नगर-निगम मुयालय इमारत के पास तो हालात इतने खराब हैं कि मास्क तो दूर लोग सोशल दूरी का भी पालन नहीं कर रहे हैं। एक फड़ संचालक से मास्क के लिए पूछा तो उसने कहा कि सांस लेने में समस्या होती है। इसी तरह कई दुकानदारों के यहां भीड़ लगी थी यहां भी लापरवाही दिखी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









