कोरोना महामारी की रोकथाम में स्मार्ट वाँशरुम कैफे कर्मी भी निभायेंगे अहम भूमिका

Jan 07 2022

ग्वालियर। स्वच्छता सुविधाओ तक आमजन की पहुंच को बढावा देने के उद्देश्य से ग्वालियर स्मार्ट सिटी के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रो में संचालित वाशरुम कैफे अब कोरोना महामारी की रोकथाम भी अपनी अहम भूमिका निभा रहे है। इन वाँशरुम कैफे के कर्मियो द्वारा ग्राहको को स्वादिष्ट व्यंजन परोसने के साथ ही कोविड गाइडलाइन और कंट्रोल कमांड सेंटर से संचालित हेल्पलाइन सेवाओ के बारे में जानकारी देकर जागरुक किया जा रहा है।
स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती जयति सिंह ने जानकारी देते हुये बताया कि ओमिक्राँन वैश्विक महामारी की संक्रमण दर तीव्रता से फैल रही है। आगामी संभावित लहर को दृष्टीगत रखते हुये स्मार्ट वाँशरुम कैफे संचालन में भी शासन द्वारा जारी जरुरी गाइडलाइन का पालन करवाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी के तहत स्मार्ट वाँशरुम कैफे पर ग्राहको को जरुरी गाइडलाइन का पालन करवाया जा रहा है तो वही कैफे कर्मियो द्वारा आमलोगो को जागरुक करने के उद्देश्य से मुहिम की भी शुरुआत की है। जिसमे कैफे पर आने वाले ग्राहको को कोविड 19 से बचाव के लिये जागरुक किया जा रहा है तो वही स्मार्ट सिटी के कंट्रोल कमांड सेंटर से जारी जरुरी हेल्पलाइन सेवाओ की भी जानकारी दी जा रही है।
श्रीमती सिंह ने बताया कि शहर में यह वाशरुम कैफे जनता के बीच स्ट्रीट फूड जोन के रुप में पहली पसंद बने हुये है। और इन्हे शहर के ऐसे क्षेत्रो में स्थापित किया गया है जहाँ काफी बडी संख्या में शहरवासी पहुंचते है, ऐसे में स्मार्ट वाशरुम कैफे कर्मियो द्वारा चलाई जा रही यह मुहिम काफी उपयोगी होगी औऱ ज्यादा से ज्यादा लोगो को कोविड 19 से बचाव के लिये शुरु जरुरी हेल्पलाइन सेवाओ के बारे में जागरुक किया जा सकेगा। श्रीमती सिंह ने बताया कि अभी न्यू कलेक्ट्रेट, न्यू हाईकोर्ट तिराहा, एयरटेल आँफिस के पास सिटी सेंटर, कमलाराजा अस्पताल, केआरजी काँलेज, मुरार वीआईपी सर्किट हाउस के समीप, डीडी नगर में स्मार्ट वाँशरुम संचालित किये जा रहे है और इसी माह की 21 तारीख़ से जिला अस्पताल मुरार पर भी स्मार्ट वाशरुम कैफे की सुविधा शुरु कर दी जायेगी। 
श्रीमती सिंह नें जानकारी देते हुये बताया कि संक्रमण दर के लगातार बढने से स्मार्ट सिटी का कंट्रोल कमांड सेंटर अलर्ट मोड पर है और जल्द ही स्मार्ट सिटी कर्मियो द्वारा भी कोविड 19 को लेकर जागरुकता मुहिम शुरु की जायेगी और शहर की ऐसी जगह जहाँ शहरवासी बडी संख्या में एकत्रित होते है वहाँ लोगो को कोरोना गाइडलाइन के नियमो का पालन करने के लिये जागरुक किया जायेगा।