बरसात का पानी सड़क पर भरने के विवाद में पड़ोसी के घर पर फेंकी पत्थर, ईंट
Jan 07 2022
ग्वालियर। बरसात का पानी सड़क पर भर जाने पर बवाल मच गया। एक शिक्षक पड़ोसी के दरवाजे से होकर निकल रहा था। पड़ोसी ने विरोध किया और धक्का दे दिया। शिक्षक पानी में जाकर गिरा। यह देख शिक्षक की पत्नी, बेटियों ने जमकर बवाल मचाया है। पड़ोसी के घर पर पांच मिनट तक पत्थरों की बरसात की है। बार-बार ईंट और पत्थर फेंके हैं। हंगामा का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट व गाली गलौज का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों पर मामला दर्ज करने की बात कह रही है।
महाराजपुरा के डीडी नगर निवासी रामबाबू शाक्य पेशे से शिक्षक हैं। उनके ही पड़ोस में बलवीर सिंह चौहान रहते हैं। दोनों के घर आमने-सामने हैं। गुरुवार को तेज बारिश के बाद उनके गली में काफी पानी भर गया था। शुक्रवार को शिक्षक रामबाबू बाजार से लौटते समय पानी से बचने के लिए बलवीर सिंह के दरवाजे से होकर निकल रहे थे। जिसका बलवीर ने विरोध किया और रामबाबू को धक्का दे दिया। धक्का लगते ही शिक्षक पानी में गिरा। यह घटना शिक्षक की पत्नी और बेटियों ने देख ली। वह अपना आपा खो बैठीं और उन्होंने बलवीर चौहान के घर पर पथराव शुरू कर दिया। करीब 5 मिनट तक शिक्षक, उसकी पत्नी व बेटी बार-बार ईंट बलवीर के घर के दरवाजे पर फेंकते हुए गालियां देती रहीं। पर कोई भी सदस्य बाहर नहीं आया। मामले की शिकायत मिलते ही महाराजपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हालात पर नियंत्रण किया और दोनों पक्षों को थाने ले आई हैं। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायत की है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
सीसीटीवी से हुआ विवाद का खुलासा
घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो घटना स्थल के पास ही एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे दिख गए। पुलिस ने फुटेज चैक की तो उसमें दोनों पक्ष एक दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं। शिक्षक का परिवार पथराव करते नजर आ रहा है। इसी आधार पर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की है।
इस मामले में सीएसपी महाराजपुरा रवि भदौरिया ने बताया कि पानी की दुश्मनी पर दो परिवारों के बीच झगड़ा और पथराव हो गया। पथराव की घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। झगड़े का कारण बरसात से गली में पानी भरने पर पड़ोसी की देहरी से निकलने पर हुआ है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









