करैरा तिराहे पर रोको टोका, गौदाम और दुकानों पर बेरोक टोक उमड़ी भीड़
Jan 07 2022
भितरवार। कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए भले ही स्थानीय प्रशासन के मुखिया एसडीएम हर संभव प्रयास में जुटे हों लेकिन उनके अधिनस्त उनके प्रयासों को धूमिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। जिसका उदाहरण कोविड नियमों का पालन कराने चलाए गए रोको टोको अभियान में देखने को मिला। जहां अभियान के दल प्रभारी नगर परिषद सीएमओ दिनेश कुमार सोनी ने रोको टोको अभियान को केवल करैरा तिराहे तक ही सीमित रखा। उन्होंने खाद गोदाम और बाजार में बेरोक टोक उमड़ी भीड़ की ओर कतई ध्यान नहीं दिया।
शुक्रबार को 12 बजे एसडीएम अश्वनी कुमार रावत द्वारा जारी निर्देशानुसार कोविड नियमों पालन कराने नगर परिषद सीएमओ दिनेश कुमार सोनी नगर परिषद कर्मियों की टीम साथ करैरा तिराहे पर पहुँचे। जहां उन्होंने बिना मास्क पहने निकले दुपहिया चार पहिया वाहन चालकों से जुर्माना वसूला। केवल दो बजे तक रोको टोको अभियान चलाकर गायब हुए दल प्रभारी ने सीएमओ दिनेश कुमार सोनी भीड़ भाड़ बाली जगह पर जाने की हिम्मत नहीं दिखा सके। जबकि कृषि उपज मंडी में स्थित खाद गोदाम पर बिना रोक टोक, बिना मास्क और बिना सोसल डिस्टेंसिंग के सेकडों लोगों की भीड़ उमड़ी थी। वहीं इसी प्रकार बाजार में भी दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ थी। जहां कोविड नियमों का पालन कराने बाले जिम्मेदार अधिकारी सीएमओ नहीं पहुँच सके। अब ऐसे में कोरोना की तीसरी लहर को रोकने स्थानिय प्रशासन के प्रयासों पर तमाम तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। उल्लेखनीय हैं कि कोविड नियमों का पालन कराने बनाए दल प्रभारियों को एसडीएम ने जारी आदेश में रोको टोको अभियान भीड़ भाड़ बाली सभी जगहों पर चलाने का निर्देश दिया था। लेकिन सीएमओ ऊक्त अभियान को केवल करैरा तिराहे तक ही चला सके।
इनका कहना हैं
इस अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दल प्रभारी को केवल एक जगह ही नहीं बल्कि पूरे नगर में भीड़ भाड़ बाली जगहों पर रोको टोको अभियान चलाना हैं। अगर दल प्रभारी ने केवल एक जगह रोको टोको अभियान चलाया तो जांच करबाता हूँ।
अश्वनी कुमार रावत, एसडीएम भितरवार
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









